• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

india vs pakistan asia cricket cup 2025 final match | फाइनल भारत जीतेगा या पाकिस्तान? महामुकाबले ने बढ़ाई धड़कनें, ज्योतिषाचार्य ने कर दी ये भविष्यवाणी

Admin by Admin
September 28, 2025
in खेल
0
india vs pakistan asia cricket cup 2025 final match | फाइनल भारत जीतेगा या पाकिस्तान? महामुकाबले ने बढ़ाई धड़कनें, ज्योतिषाचार्य ने कर दी ये भविष्यवाणी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Ind vs Pak Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के फाइनल मैच का सभी को बेसब्री से इंतजार है. एशिया कप क्रिकेट का यह फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को (28 सितंबर) खेला जाएगा. दोनों टीमों में कई ऐसे धाकड़ खिलाड़ी शामिल हैं जो अकेले अपने दम पर मैच का रुख अपनी ओर मोड़ सकते हैं. भारतीय टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव भी पूरी तैयार के साथ अपनी टीम उतारेंगे. इस पूरे टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और तिलक वर्मा का बल्ला खूब चला है. वहीं, जसप्रीत बुमरा और गेंदबाज कुलदीप यादव भी धमाकेदार फॉर्म में नजर आए हैं.

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है. इस टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन दमदार रहा है, जबकि पाकिस्तान ने आखिरी वक्त पर फाइनल का टिकट पक्का किया. इन दोनों टीमों के मैच को लेकर न सिर्फ स्टेडियम बल्कि घरों के टीवी सेट तक लोगों का उत्साह देखने को मिलेगा. ज्योतिष जगत की मानें तो एशिया कप में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर ग्रह-नक्षत्रों का भी असर हो सकता है. खुशी की बात यह है कि टीम इंडिया पर इसका अनुकूल असर दिखाई दे रहा है.

एशिया कप के फाइनल में ग्रहों का शुभ संकेत

नोएडा के ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि, 28 सितंबर 2025 को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का फाइनल मैच होगा. भारतीय समय के अनुसार रात 8:00 बजे से यह मैच आरंभ होगा. इसलिए अगर 8:00 की कुंडली के अनुसार देखा जाए तो मेष लग्न की कुंडली बन रही है. शुक्र केतु जो पंचम भाव में बैठे हैं. सूर्य बुध छठे भाव में, मंगल सप्तम भाव में, चंद्रमा अष्टम भाव में, राहु एकादशी और शनि 12वें घर में विराजमान है. ऐसी अवस्था में अगर देखा जाए तो शुक्र केतु और राहु की स्थिति दर्शाती है. इसलिए यह मैच कई जगहों पर सांस रोकने वाला हो सकता है. लेकिन, अंतत: जीत भारत की होती हुई दिखाई दे रही है. क्योंकि, गुरु और मंगल की स्थिति भारत की जीत को पूर्ण रूप से दर्शाती है.

सफल कप्तान साबित होंगे सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव की कुंडली के मुताबिक, उनके नेतृत्व में खेल रही टीम बेहतर प्रदर्शन कर रही है. अभी उनका समय ठीक चल रहा है. यही वजह है कि रविवार को खेले जाने वाले मैच में भारत का प्रदर्शन बेहतर रहने की संभावना है. बता दें कि, भारत की ओर से स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, पाकिस्तान से खेल रहे साहिब जादा फरहान ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शाहिन शा अफरीदी ने भी अपनी छाप छोड़ी है.

रंग में अभिषेक पर जल्दबाजी से बचें

अभिषेक शर्मा की कुंडली वृषभ लग्न की है. साथ ही, शनि-केतु इनके छठवें घर में है. बता दें, जब यह स्थिति होती है तो यह बहुत आक्रामकता देता है, जिससे इंसान कई बार अपनी मूल को न समझते हुए जल्दबाजी कर बैठता है. ऐसे में अभिषेक को इस मैच में थोड़ा अधिक फोकस करने की जरूरत है. हालांकि, मामूली भूल के बाद वे खुद को संभाल लेंगे.

बुलंदियों पर होगा गिल और तिलक का बल्ला

एशिया कप के फाइनल में शुभमन गिल और तिलक वर्मा का बल्ला खूब चमकने वाला है. बता दें कि, इन दोनों खिलाड़ियों के मंगल और गुरु की स्थिति एक अच्छी और मजबूत स्थिति में है. उनकी इनिंग भारत को बड़ी जीत की ओर इशारा करती दिख रही है.

अपनी गुगली से छकाएंगे कुलदीप

एशिया कप में लगातार बेहतर करते आ रहे कुलदीप यादव के सितारे भी बुलंदियों पर हैं. वे अपने पूर्ण रूप से प्रभाव में रहेंगे. वे विकेट लेने के साथ-साथ अपनी गेंदबाजी के जादू से विरोधियों को छकाएंगे. बता दें कि, केतु का प्रभाव भी कुलदीप के चेहरे पर है. ऐसे में उनकी गेंद को पढ़ने में कोई भी कामयाब नहीं हो पाएगा. इसी वजह से उनको एक अप्रत्याशित कामयाबी मिलेगी.

विरोधियों को छकाएगी बुमराह की गेंद

अहम योगदान देने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर इस मैच में सबकी नजरें रहेंगी. दरअसल, अब तक कई विकेट अपने नाम कर चुके हैं. वैसे तो अबतक उनकी कुंडली शुभ संकेत दे रही है. लेकिन फिर भी ग्राउंड में सतर्कता जरूरी होगी. उनपर मां भवानी की कृपा रहेगी. इससे जीत इंडिया के पाले में आ सकती है.

फॉम में हैं पाक प्लेयर साहिब और शाहिन

पाकिस्तान टीम के साहिब जादा फरहान बल्लेबाजी में और गेंदबाजी में शाहिन शा अफरीदी भी अपनी फॉम में है. अब तक हुए मैचों में साहिब ने जहां खूब रन बटोरे हैं, वहीं गेंदबाजी में शाहिन शा अफरीदी ने विकेट भी लिए हैं. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. एशिया कप के फाइनल में ये दोनों खिलाड़ी मात खा सकते हैं.



Source link

Previous Post

India wins SAFF U17 title: भारत ने फाइनल में पेनाल्टी शूटआउट में बांग्लादेश को हराया, सातवां सैफ अंडर-17 खिताब जीता

Next Post

शक्तिनगर. BREKING: तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Next Post

शक्तिनगर. BREKING: तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.