• Home
  • Privacy Policy
Friday, August 7, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. गैरकानूनी अवैध ढंग से बोतलों में खुलेआम बिक रहा पेट्रोल,जारी है मिलावट और घटतौली का खेल

JK Gupta by JK Gupta
September 22, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सलखन/सोनभद्र (बद्री प्रसाद)……


__ज्वलनशील पदार्थों की खुली बिक्री से गंभीर हादसों का बना खतरा
__न कोई छापेमारी, न कोई चेतावनी और न ही कोई रोकथाम की पहल

सोनांचल के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों ज्यादातर पहाड़ी व दुरुह क्षेत्रो में धड़ल्ले से खुलेआम डंके की चोट पर गैरकानूनी अवैध ढंग से बोतलों में पेट्रोल बेचा जा रहा है। यह न सिर्फ कानून का खुल्लम-खुला उल्लंघन है, बल्कि आम जनता की जान को भी खतरे में डाल रहा है। इलाके के दुकानों, ढाबों और गलियों,गुमटियों में बिना किसी लाइसेंस या सुरक्षा मानकों के पेट्रोल की खुलेआम बिक्री की जा रही है। इससे किसी भी समय भीषण आगजनी समेत किसी प्रकार की घटना घटित हो सकती है।

आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि जिला प्रशासन और संबंधित विभाग इस खतरनाक गतिविधि पर पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं। न कोई छापेमारी, न कोई चेतावनी और न ही कोई रोकथाम की पहल की गई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन की यह उदासीनता आने वाले समय में किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है।
सूत्रों की माने तो जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न प्रखंड एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल पंप खुल गए हैं और कईयो का खुलना अभी जारी है।

एक ओर जिले में आईओसी, भारत पेट्रोलियम एवं हिन्दुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां वाहन मालिकों को पेट्रोल उपलब्ध करा रही है। वहीं दूसरी ओर पूरे जिले में कुकुरमुत्तों की तरह दुकानों पर बोतलों में भी बंद पेट्रोल खुलेआम बेचा जा रहा है। इस तरह से पेट्रोल की खुले बिक्री तो गैर कानूनी है ही साथ ही मिलावट का धंधा भी इसकी आड़ में खूब फलफूल रहा है।

जानकारों की मानें तो इस तरह बिकने वाला पेट्रोल अत्यंत ही घातक है जिसे आग की एक चिंगारी आसपास में तबाही का मंजर खड़ा कर दे सकती है। वहीं इस तरह से बिकने वाला पेट्रोल में थीनर आदि की मिलावट आसानी से कर दी जाती है। ऐसे पेट्रोल के खरीदार राह चलते गाड़ियों में पेट्रोल खत्म हो जाने वाले लोग होते हैं। एक तो इन्हें वहीं पेट्रोल की कीमत वास्तविक मूल्य से कहीं अधिक दाम चुकाना पड़ता है। वहीं रास्ते में खरीदे गए इस मिलावटी पेट्रोल से गाड़ियों, खासकर मोटरसाइकिलों के इंजन को भारी नुकसान पहुंचता है।

इसी के साथ ही गाड़ियों का माइलेज भी गड़बड़ा जाता है। मिलावटी पेट्रोल के उपयोग से वाहन मालिकों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसी बात नहीं है कि जगह-जगह इस तरह से खुलेआम बिकने वाली बोतल में बंद कर पेट्रोल की बिक्री से प्रशासन अंजान हैं। पेट्रोल कंपनियों एवं पेट्रोल पंप संचालकों की मानें तो इस प्रकार के मिलावटी पेट्रोल की बिक्री रोकना स्थानीय प्रशासन का काम है। लेकिन प्रशासन ऐसे गैर कानूनी पेट्रोल विक्रेताओं पर कार्रवाई नहीं करती है। जिस कारण इस तरह बोतलों में भर कर खुलेआम पेट्रोल बेचा जा रहा है।

इस तरह से पेट्रोलियम पदार्थो की बिक्री पर रोक के लिए तेल कंपनियों के द्वारा गुणवत्तायुक्त पेट्रोल भी उपयोग के लिए जागरुकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। वहीं जिला प्रशासन को चाहिए कि अवैध तरीके से पेट्रोल बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर इस अवैध कारोबार पर अविलंब सख्त कार्रवाई करे और जिम्मेदारों को चिन्हित कर दंडित किया जाये जिससे कि भविष्य में होने वाले गंभीर हादसा को घटित होने से रोका जा सके।

Previous Post

सलखन. अवई डी0 एस0 पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

Next Post

विंढमगंज. राम जानकी मंदिर में कलश यात्रा के साथ नवरात्र का पाठ प्रारम्भ

Next Post

विंढमगंज. राम जानकी मंदिर में कलश यात्रा के साथ नवरात्र का पाठ प्रारम्भ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का 8 अगस्त को जनपद दौरा
  • सोनभद्र. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 31 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण
  • सोनभद्र. ओवरब्रिज के नीचे बनेगा आधुनिक वेंडर जोन, सड़क किनारे वेंडिंग की समस्या होगी खत्म
  • प्रज्ञाननंदा ने सेंट लुई रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट जीता, ग्रैंड फाइनल में जगह लगभग पक्की
  • सिंगरौली के भटवा टोला में सड़क नहीं, बारिश में दलदल बना रास्ता, बच्चे और मरीज परेशान, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Breaking News

सोनभद्र. प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का 8 अगस्त को जनपद दौरा

by JK Gupta
August 7, 2026
0

@जे0 के0..... Sonbhadra। उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री एवं जनपद सोनभद्र के...

Read moreDetails

सोनभद्र. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 31 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण

by JK Gupta
August 7, 2026
0

@जे0 के0..... Sonbhadra। जनपद के ग्रामीण, शिक्षित एवं बेरोजगार युवतियों/महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अग्रणी...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio