• Home
  • Privacy Policy
Saturday, June 20, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. वाराणसी में वकीलों पर पुलिसिया बर्बरता को लेकर सड़क पर उतरे वकील

JK Gupta by JK Gupta
September 20, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जे0के0/सोनभद्र…….

Sonbhadra । वाराणसी में वकीलों पर हुई पुलिस बर्बरता के विरोध में आज शनिवार को सोनभद्र में अधिवक्ताओं का आक्रोश सड़कों पर नजर आया। सोनभद्र बार एसोसिएशन के नेतृत्व में सैकड़ों वकीलों ने कचहरी परिसर से स्वर्ण जयंती चौक तक पैदल मार्च निकाला और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ लागू करने की पुरजोर मांग की और कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।

वाराणसी की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं का उग्र प्रदर्शन

बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा कि वाराणसी की घटना लोकतंत्र पर सीधा हमला है। पुलिस की बर्बरता और एकतरफा कार्रवाई से साफ जाहिर है कि अब वकीलों की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने कहा, हम अपनी सुरक्षा और सम्मान के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हुए हैं। यह केवल वाराणसी की लड़ाई नहीं है, यह पूरे अधिवक्ता समाज का अपमान है।

वकीलों ने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन पूरी तरह पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहा है। जब अधिवक्ता न्याय की बात करते हैं, तो उनके साथ अत्याचार होता है, लेकिन दोषी पुलिसकर्मियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। प्रदर्शनकारियों ने इस घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

‘पुलिस की गुंडागर्दी बंद करो’, और ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करो’

प्रदर्शन के दौरान पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, लेकिन अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा। मार्च में अधिवक्ताओं ने ‘वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करो’, ‘पुलिस की गुंडागर्दी बंद करो’, और ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करो’ जैसे नारे लगाए।

बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने बयान में कहा, हम जब तक सुरक्षित नहीं होंगे, न्याय का तंत्र भी सुरक्षित नहीं रह सकता। हमारी मांग सिर्फ अपने लिए नहीं, पूरे न्यायिक व्यवस्था की मजबूती के लिए है। अगर सरकार हमारी मांगों को नजरअंदाज करती है, तो पूरे प्रदेश में अधिवक्ता सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शासन-प्रशासन ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो यह आंदोलन प्रदेशव्यापी रूप ले सकता है। साथ ही उन्होंने आगामी कार्यवाही के लिए रणनीति बनाने का भी संकेत दिया। इस प्रदर्शन ने स्पष्ट कर दिया है कि अब अधिवक्ता वर्ग एकजुट होकर अपने अधिकारों और सुरक्षा के लिए संघर्ष को तैयार है। मांगें पूरी न होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

Previous Post

चोपन. ऑटो और बाइक में जोरदार हुई भिड़ंत में तीन घायल

Next Post

सलखन. आपका स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता” जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

Next Post

सलखन. आपका स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता" जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. ट्रेलर और डीजल टैंकर की भिड़ंत में चालक की मौत, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
  • रेणुकूट. रोडवेज बस और इनोवा कार की भिड़ंत में दो घायल, बारिश के दौरान हुआ हादसा
  • दुद्धी. मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने स्वच्छता अभियान चलाया
  • सोनभद्र. 12 साल की उपलब्धियां गिनाने सोनभद्र पहुंचे हरदीप पुरी, पेट्रोल कीमतों पर दिया चौंकाने वाला बयान
  • सोनभद्र. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी पहुंचे सोनभद्र, विकास योजनाओं और औद्योगिक निवेश पर रहेगा फोकस

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. ट्रेलर और डीजल टैंकर की भिड़ंत में चालक की मौत, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
  • रेणुकूट. रोडवेज बस और इनोवा कार की भिड़ंत में दो घायल, बारिश के दौरान हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.