• Home
  • Privacy Policy
Friday, August 7, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

जुर्माने का डर, माफी और झूठ… एशिया कप में पाकिस्तान वाले विवाद की इनसाइड स्टोरी

Admin by Admin
September 19, 2025
in खेल
0
जुर्माने का डर, माफी और झूठ… एशिया कप में पाकिस्तान वाले विवाद की इनसाइड स्टोरी
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


एशिया कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ओर उससे जुड़े विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. लीग मैच में भारत से मिली करारी हार और फिर हाथ न मिलाए जाने को पाक पचा नहीं पा रहा है. 14 सितंबर के बाद से लगातार पाकिस्तानी टीम और पीसीबी कुछ न कुछ ऐसा कर रही है, जिससे बखेड़ा खड़ा हो रहा है. हालात यहां तक पहुंच गए है कि अब आईसीसी, एसीसी और बीसीसीआई को भी इस विवाद में एंट्री लेनी पड़ी है. आईसीसी ने पीसीबी को ईमेल भेजकर लताड़ लगाई है, जबकि बीसीसीआई ने पाक की ओर से की जा रही हरकतों को बेकार का शोर बताया है.

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच लीग मुकाबला खेला गया था. इस मैच में भारत ने पाकिस्तान से 7 विकेट से करारी मात दी थी. मैच खत्म होने के बाद पाक खिलाड़ी मैदान में इंतजार करते रहे, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने हाथ मिलाए बिना ही सीधे पवैलियन का रुख किया और ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद कर लिया था. इसके पीछे जब सूर्यकुमार यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा पहलगाम आतंकी हमले के शिकार लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए था. उन्होंने मैच में मिली जीत को भी भारतीय सेना को ही समर्पित किया था.

हैंडशेक पर विवाद और रेफरी की एंट्री

– 14 सितंबर को भारतीय खिलाड़ियों के हैंडशेक न करने से आहत पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में हिस्सा नहीं लेकर अपना विरोध जताया. इसके अलावा पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने भारत पर खेल भावना का सम्मान न करने की बात कही. पाकिस्तान के टीम मैनेजर नवेद अकरम चीमा ने भारत पाक मैच में रेफरी रहे एंडी पायक्राफ्ट से शिकायत की.

– 15 सितंबर को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आईसीसी से पायक्राफ्ट के खिलाफ शिकायत की और उन्हें हटाने की मांग की. उन्हें बायस्ड बताया.

– 16 सितंबर को आईसीसी ने पीसीबी की मांग ठुकरा दी. पीसीबी ने धमकी दी कि अगर पायक्रॉफ्ट रहे, तो वे यूएई के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे. पाक टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा नहीं लिया. आईसीसी की ओर से जुर्माने की धमकी दी गई. उसके बाद पाकिस्तान मैच खेलन के लिए राजी हुआ. मैच अगले दिन था, इससे पहले एक बार फिर पाक का मन बदला.

– 17 सितंबर को पाक टीम ने होटल से निकलने में देरी की. इससे यूएई के साथ मैच तकरीबन 1 घंटा लेट शुरू हुआ. अगर पाक वो मैच नहीं खेलता तो यूएई को वॉकओवर मिलता और उसी सुपर-4 में एंट्री हो जाती.

विवाद में ऐसे हुई आईसीसी की एंट्री

पाकिस्तान टीम ने यूएई के साथ मैच खेला, ऐसा कहा गया कि पाक टीम की एक भी बात नहीं मानी गई, फिर भी खिलाड़ियों ने मैच खेला. पाक को ये नागवार गुजरा और उसने एक म्यूट वीडियो जारी किया. यह एक मीटिंग का था, जिसमें मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट, सलमान अली आगा और माइक हेसन बैठे थे. इस वीडियो को जारी करते हुए पीसीबी ये दावा किया कि पायक्राफ्ट ने विवाद के लिए माफी मांगी है. हालांकि इसे पाक का झूठ बताया गया. ऐसा कहा गया है कि पाकिस्तान अपनी इज्जत बचाने के लिए इस तरह की बात कर रहा है.

हालांकि पाक का गुस्सा तब भी शांत नहीं हुआ, रमीज राजा ने पायक्राफ्ट को इंडिया का फिक्सर तक बता दिया. इसके बाद आईसीसी ने पीसीबी को फटकार लगाई. आईसीसी सीईओ संजोग गुप्ता ने पीसीबी को ईमेल भेजा कि प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया (पीएमओए) के पीसीबी ने नियम तोड़े हैं, यहां पीसीबी ने मोबाइल फोन के साथ अपने मीडिया मैनेजर की एंट्री कराई और वीडियो रिकॉर्ड कर इसे जारी भी कर दिया. हालांकि अभी तक पीसीबी की ओर से इसका जवाब नहीं दिया गया है.

भारत ने पहले ही दे दी थी जानकारी

दरअसल पाकिस्तान रेफरी पायक्राफ्ट पर भड़का इसलिए है, क्योंकि उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों पर कार्रवाई नहीं की. हालांकि वो ऐसा इसलिए नहीं कर सकते थे, क्योंकि रेफरी को इसके बारे में पहले ही बता दिया गया था. कई रिपोर्ट में इस बात का दावा किया जा रहा है कि टॉस से 4 मिनट पहले ही बीसीसीआई की ओर से रेफरी को इस बात की जानकारी दे दी गई थी कि भारतीय कप्तान, पाकिस्तान टीम के कप्तान से हाथ नहीं मिलाएंगे और यही मैच के बाद होगा.

आईसीसी के रूल में हाथ मिलाने की बात नहीं

खास बात ये है कि आईसीसी के रूल में मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के आपस में हाथ मिलाने का कोई रूल नहीं है, हालांकि इसे खेल भावना का हिस्सा जरूर माना जाता है. आईसीसी ने मैच में कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन की जांच की बात कही है, जिसे लेवन वन ऑफेंस माना जा सकता है, हालांकि अभी तक आईसीसी ने इस मामले में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है. वहीं बीसीसीआई ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में पाकिस्तान की ओर से कही जा रही बात को महज एक शोर बताया है.



Source link

Previous Post

2700 दिन बाद साम्राज्य पर लगा ग्रहण, 7 साल के बाद हुए पोडियम से दूर

Next Post

म्योरपुर. भाजपा के पूर्व प्रत्याशी ने स्वास्थ्य मेले का किया उद्घाटन, चिकित्सको ने सैकड़ो रोगियों का जांच कर किया उपचार

Next Post

म्योरपुर. भाजपा के पूर्व प्रत्याशी ने स्वास्थ्य मेले का किया उद्घाटन, चिकित्सको ने सैकड़ो रोगियों का जांच कर किया उपचार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का 8 अगस्त को जनपद दौरा
  • सोनभद्र. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 31 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण
  • सोनभद्र. ओवरब्रिज के नीचे बनेगा आधुनिक वेंडर जोन, सड़क किनारे वेंडिंग की समस्या होगी खत्म
  • प्रज्ञाननंदा ने सेंट लुई रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट जीता, ग्रैंड फाइनल में जगह लगभग पक्की
  • सिंगरौली के भटवा टोला में सड़क नहीं, बारिश में दलदल बना रास्ता, बच्चे और मरीज परेशान, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Breaking News

सोनभद्र. प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का 8 अगस्त को जनपद दौरा

by JK Gupta
August 7, 2026
0

@जे0 के0..... Sonbhadra। उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री एवं जनपद सोनभद्र के...

Read moreDetails

सोनभद्र. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 31 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण

by JK Gupta
August 7, 2026
0

@जे0 के0..... Sonbhadra। जनपद के ग्रामीण, शिक्षित एवं बेरोजगार युवतियों/महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अग्रणी...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio