• Home
  • Privacy Policy
Friday, August 7, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. रिहंद बांध का एक फाटक खोलकर निकाला जा रहा पानी

JK Gupta by JK Gupta
September 19, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र (अमिताभ मिश्रा)……


__बिजली उत्पादन के साथ लगातार पानी निकासी जारी, इस वर्ष पांचवीं बार खोले गए फाटक

एशिया के विशालतम बांधों में शामिल रिहंद बांध का जलस्तर लगातार बढ़ने से गुरुवार की रात तीन फाटक खोल दिए गए। यह इस वर्ष का पांचवां अवसर है जब बांध के फाटक खोलकर पानी छोड़ा गया है। सिंचाई विभाग और जल विद्युत निगम के संयुक्त प्रयासों से पानी की निकासी के साथ-साथ बिजली उत्पादन भी जारी है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश शर्मा ने जानकारी दी कि गुरुवार की सुबह 8 बजे एक फाटक खोला गया था। इसके बाद रात 11:30 बजे दूसरा और 11:45 पर तीसरा फाटक खोला गया। शुक्रवार की दोपहर बांध में पानी का इनफ्लो कम देखते हुए बांध के दो फाटकों को बंद भी कर दिया गयाl अधिशासी अभियंता ने बताया कि पहले से एक फाटक खोलकर और 6 टरबाइन चलाकर पानी निकाला जा रहा था, लेकिन जलस्तर घटने की बजाय देर रात फिर से बढ़ने लगा। ऐसे में बांध पर दबाव को देखते हुए तीन फाटक खोलने का निर्णय लिया गया। अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह बांध का जलस्तर 870.4 फीट पर स्थिर बना हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से जल स्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वहीं, जल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता शशिकांत राय ने कहा कि वर्तमान में 6 टरबाइन चलाकर लगभग 300 मेगावाट बिजली का उत्पादन भी किया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि रिहंद बांध का जलस्तर बढ़ने से आसपास के निचले इलाकों में पानी बढ़ने की संभावना बनी रहती है। हालांकि विभाग ने दावा किया है कि पूरी स्थिति पर नियंत्रण रखा गया है और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति के लिए टीमें तैयार हैं। रिहंद बांध से पानी छोड़े जाने की सूचना मिलते ही निचले क्षेत्रों में बसे गांवों को अलर्ट कर दिया गया है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और नदी किनारे या निचले इलाकों में अनावश्यक रूप से न जाएं।

Previous Post

रेणुकूट. ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Next Post

2700 दिन बाद साम्राज्य पर लगा ग्रहण, 7 साल के बाद हुए पोडियम से दूर

Next Post
2700 दिन बाद साम्राज्य पर लगा ग्रहण, 7 साल के बाद हुए पोडियम से दूर

2700 दिन बाद साम्राज्य पर लगा ग्रहण, 7 साल के बाद हुए पोडियम से दूर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. विश्व स्तनपान सप्ताह पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को दी कानूनी जानकारी
  • सोनभद्र. नशीली और नकली दवाओं की जांच को मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, छह दवाओं के लिए गए नमूने
  • सोनभद्र. प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का 8 अगस्त को जनपद दौरा
  • सोनभद्र. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 31 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण
  • सोनभद्र. ओवरब्रिज के नीचे बनेगा आधुनिक वेंडर जोन, सड़क किनारे वेंडिंग की समस्या होगी खत्म

Breaking News

सोनभद्र. विश्व स्तनपान सप्ताह पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को दी कानूनी जानकारी

by JK Gupta
August 7, 2026
0

@जे0 के0.....  Sonbhadra । उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण...

Read moreDetails

सोनभद्र. नशीली और नकली दवाओं की जांच को मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, छह दवाओं के लिए गए नमूने

by JK Gupta
August 7, 2026
0

@जे0 के0...... Sonbhadra। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से नशीली एवं नकली दवाओं की बिक्री रोकने के...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio