• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. बीपी मंडल की जयंती पर सपा ने सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया

Jitendra by Jitendra
August 25, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को जिला सपा कार्यालय में सामाजिक न्याय के पुरोधा बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद (बीपी) मंडल की जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि बीपी मंडल महान सामाजिक सुधारक, राजनीतिज्ञ और मंडल आयोग के अध्यक्ष थे। उन्होंने सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें सामाजिक न्याय की लड़ाई का प्रमुख योद्धा माना जाता है।

उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी बीपी मंडल के विचारों और सामाजिक न्याय के रास्ते पर चलते हुए आदिवासी, पिछड़े, किसान, व्यापारी, नौजवान और अल्पसंख्यक वर्गों की आवाज सड़क से लेकर सदन तक उठाने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने भाजपा सरकार पर समाज के विभिन्न वर्गों को छलने का आरोप लगाते हुए कहा कि अन्याय के खिलाफ समाजवादी पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है।

राम निहोर यादव ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सभी वर्गों के विकास और सम्मान के लिए काम किया जाएगा।

संगोष्ठी में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, कृष्णा पंडित, राजेश विश्वकर्मा, अजीत मौर्य, लल्लू भारती, राजेश, प्रमोद, राजनाथ, अभय राम और अवतार सहित कई कार्यकर्ताओं ने विचार रखे।

Previous Post

सोनभद्र. सवालों के घेरे में नपं डाला; एसडीएम ने गुणवत्ता विहीन कार्य मिलने पर रुकवाया कार्य

Next Post

सोनभद्र. कृषि विभाग में 46 नव चयनित प्राविधिक सहायकों को मिला नियुक्ति पत्र

Next Post

सोनभद्र. कृषि विभाग में 46 नव चयनित प्राविधिक सहायकों को मिला नियुक्ति पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.