• Home
  • Privacy Policy
Saturday, June 20, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Who is javelin thrower Sachin Yadav, Sachin Yadav beats Neeraj Chopra World Athletics Championship । सचिन यादव: UP पुलिस के सिपाही का वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तोड़ू प्रदर्शन, नीरज-अरशद दोनों को दी मात

Admin by Admin
September 18, 2025
in खेल
0
Who is javelin thrower Sachin Yadav, Sachin Yadav beats Neeraj Chopra World Athletics Championship । सचिन यादव: UP पुलिस के सिपाही का वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तोड़ू प्रदर्शन, नीरज-अरशद दोनों को दी मात
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:September 18, 2025, 17:21 IST

Sachin Yadav Beat Neeraj Chopra: वर्ल्ड एथलेटिक चैंपियनशिप फाइनल में सचिन यादव ने 86.27 मीटर थ्रो कर नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम को पीछे छोड़ा, यूपी पुलिस सिपाही सचिन अब भारत के नए जेवलिन सितारे बन गए हैं. उन्‍होंने चौथे नंबर पर फिनिश किया.

सचिन यादव: UP पुलिस के सिपाही ने एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज-अरशद को दी मातसचिन यादव ने टोक्‍यो में कमाल कर दिया. (News18)
नई दिल्‍ली. वर्ल्‍ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में भारत के सचिन यादव ने शानदार प्रदर्शन किया. हर किसी की नजरें नीरज चोपड़ा बनाम अरशद नदीम मुकाबले पर थी. अंडरडॉग नजर आ रहे सचिन यादव ने अपने पहले ही प्रयास में 86.27 मीटर भाला फेंक सनसनी मचा दी. यह वो मार्क था, जिसे अपने तीन प्रयासों में ना तो नीरज चोपड़ा तोड़ पाए और ना ही पाकिस्‍तान के ओलपिंक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट अरशद नदीम वहां तक पहुंच सके. नीरज ने आठवें नंबर पर प्रतियोगिता खत्‍म की जबकि अरशद का खेल 10वें स्‍थान पर खत्‍म हुआ. वहीं, सचिन यादव ने चौथे स्‍थान फिनिशन किया हैं. वो मेडल से केवल एक स्‍थान से चूक गए. ऐसे में मन में सवाल उठना लाजमी है कि आखिर सचिन यादव कौन हैं, जिन्‍होंने इस टूर्नामेंट में बड़ों-बड़ों को पछाड़ दिया? चलिए हम आपको उनके बारे में विस्‍तार में बताते हैं.

यूपी पुलिस में सिपाही हैं सचिन यादव
सचिन यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही हैं. सचिन का गांव के साधारण परिवेश से निकलकर वर्ल्ड एथलेटिक चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंचना सच में प्रेरणादायक है. 25 अक्टूबर 1999 को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के खेकरा गांव में जन्मे सचिन यादव बचपन में क्रिकेटर बनना चाहते थे. उनके आइडल एम.एस. धोनी और जसप्रीत बुमराह थे. लेकिन एक स्थानीय एथलीट संदीप यादव ने क्रिकेट खेलते हुए उनके चौड़े कंधों और ताकतवर थ्रो को देखकर सलाह दी कि वे जेवलिन आजमाएं. यह सुझाव उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.

तोड़ा 30 साल पुराना रिकॉर्ड
सचिन यादव फिलहाल उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल (सिपाही) के पद पर कार्यरत हैं. नौकरी के साथ-साथ उन्होंने एथलेटिक्स में अपनी मेहनत जारी रखी. साल 2024 में ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 84.21 मीटर का थ्रो कर उन्होंने 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और गोल्ड मेडल जीता. इसके बाद इंडियन ग्रां प्री और नेशनल ओपन में लगातार पदक जीतते हुए उन्होंने साबित किया कि उनका करियर अब तेजी से आगे बढ़ रहा है.

एशियाई चैम्पियनशिप में धमाका
साल 2025 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप (गुमी, साउथ कोरिया) में सचिन यादव ने 85.16 मीटर का थ्रो कर सिल्वर मेडल जीता. यह उनका पर्सनल बेस्ट भी था और इसी के साथ वे उन चुनिंदा भारतीय थ्रोअर्स में शामिल हो गए जिन्होंने 85 मीटर का आंकड़ा पार किया है.

नीरज चोपड़ा के साथ नई जोड़ी
टोक्यो में वर्ल्ड एथलेटिक चैंपियनशिप के क्वालिफिकेशन राउंड में सचिन यादव ने 83.67 मीटर का थ्रो कर फाइनल में जगह बनाई थी. अब फाइनल में उन्होंने एक वक्‍त पर नीरज चोपड़ा को भी पछाड़ दिया, जबकि पाकिस्तान के अरशद नदीम तो पीछे ही छूट गए. इससे साफ हो गया कि भारत अब सिर्फ नीरज तक सीमित नहीं है बल्कि सचिन जैसा नया सितारा भी है जो दुनिया के दिग्गजों को चुनौती देने की क्षमता रखता है.

लंबा कद और नेचुरल टैलेंट
6 फीट 5 इंच लंबे सचिन यादव का शरीर जेवलिन थ्रो के लिए बेहद उपयुक्त माना जाता है. उनकी लंबी रीच और तेज कलाई उन्हें अतिरिक्त फायदा देती है. यही कारण है कि बहुत कम समय में वे 80 मीटर से ऊपर लगातार थ्रो करने लगे और अब 85 मीटर क्लब का हिस्सा बन गए हैं. आज सचिन यादव सिर्फ एक एथलीट नहीं बल्कि उस सपने का प्रतीक हैं जो गांव-गांव में पल रहा है. नीरज चोपड़ा की तरह उन्होंने भी साबित किया है कि मेहनत और लगन से कोई भी खिलाड़ी वैश्विक मंच तक पहुंच सकता है. वर्ल्ड एथलेटिक चैंपियनशिप के फाइनल में उनकी मौजूदगी बताती है कि आने वाले समय में भारत के पास दो-दो वर्ल्ड-क्लास जेवलिन थ्रोअर होंगे – नीरज और सचिन.

authorimg

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

First Published :

September 18, 2025, 17:05 IST

homesports

सचिन यादव: UP पुलिस के सिपाही ने एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज-अरशद को दी मात

Source link

Previous Post

सलखन. सर्पदंश से बालक अचेत, भर्ती

Next Post

World Athletics Championships: नीरज चोपड़ा इतिहास रचने से चूके… नहीं बचा सके अपना खिताब, वाल्कॉट बने नए वर्ल्ड चैंपियन

Next Post
World Athletics Championships: नीरज चोपड़ा इतिहास रचने से चूके… नहीं बचा सके अपना खिताब, वाल्कॉट बने नए वर्ल्ड चैंपियन

World Athletics Championships: नीरज चोपड़ा इतिहास रचने से चूके... नहीं बचा सके अपना खिताब, वाल्कॉट बने नए वर्ल्ड चैंपियन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी पहुंचे सोनभद्र, विकास योजनाओं और औद्योगिक निवेश पर रहेगा फोकस
  • अनपरा. सड़क, स्ट्रीट लाइट और नाली मरम्मत की मांग को लेकर भाजपा नेता ने PWD विभाग को लिखा पत्र
  • कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास
  • चोट के बाद ‘गोल्डन बॉय’ की दहाड़… दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा, कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए किया क्वालीफाई
  • सोनभद्र. केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम आज

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी पहुंचे सोनभद्र, विकास योजनाओं और औद्योगिक निवेश पर रहेगा फोकस
  • अनपरा. सड़क, स्ट्रीट लाइट और नाली मरम्मत की मांग को लेकर भाजपा नेता ने PWD विभाग को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.