• Home
  • Privacy Policy
Friday, August 7, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

महोबा के बाद अब हमीरपुर में शिक्षक ने दी जान, बेटा बोला- TET परीक्षा को लेकर काफी परेशान…

Admin by Admin
September 14, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
महोबा के बाद अब हमीरपुर में शिक्षक ने दी जान, बेटा बोला- TET परीक्षा को लेकर काफी परेशान…
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 14, 2025, 08:46 IST

UP TET News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है. राठ कोतवाली क्षेत्र में एक सरकारी टीचर ने टीईटी की अनिवार्यता से परेशान होकर आत्महत्या कर ली.

महोबा के बाद अब हमीरपुर में टीचर ने दी जान, बेटा बोला- टीईटी को लेकर परेशान...हमीरपुर में टीचर ने लगाई फांसी.
हमीरपुर. उत्तर प्रदेश के सरकारी टीचर इस समय एक अलग ही मानसिक दबाव में चल रहे हैं. पहले बच्चों को पढ़ा कर आते हैं, फिर खुद पढ़ने में लग जाते हैं. खुद की पर्सनल लाइफ के लिए इन गुरुओं के पास अब समय ही नहीं है. ऐसे में कुछ टीचर हताश होकर अपनी जान तक दे दे रहे हैं. पहले महोबा में एक प्रिंसिपल ने खुदकुशी कर ली. अब हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में टीईटी अनिवार्यता के दबाव में आकर एक शिक्षक ने आत्महत्या कर ली है.

गौरतलब है, सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश में कहा गया है कि जिन शिक्षकों की नौकरी में पांच साल से अधिक सेवा शेष है, उन्हें अनिवार्य रूप से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास करनी होगी. आदेश के बाद से प्रदेशभर के लाखों शिक्षक मानसिक दबाव में हैं. राठ ब्लॉक के गोहानी पनवाड़ी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात 52 वर्षीय शिक्षक गनेशीलाल अनुरागी अतरौलिया मोहल्ला के रहने वाले थे. उनके पास सैना रोड पर भी एक मकान था, जहां परिवार रहता था. शनिवार शाम उनके बेटे पीयूष ने पिता की तलाश करते हुए अतरौलिया मोहल्ले स्थित खाली पड़े मकान में प्रवेश किया, तो अंदर का दृश्य देख दंग रह गया. गनेशीलाल का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था. बेटे ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

OYO होटल में महिला को ले गया हट्टा-कट्टा युवक, पीछे से आ गया पति, फिर जमकर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

मानसिक दबाव में थे शिक्षक
परिजनों के अनुसार, गनेशीलाल तीन दिन पहले गया जाकर दादा-दादी का पिंडदान करने गए थे. शुक्रवार को लौटने के बाद भी वे घर नहीं पहुंचे. इसके बाद से ही परिवार बेचैनी में था. बेटे ने बताया कि पिता हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर गहरे तनाव में थे. इसी दबाव में उन्होंने यह कदम उठा लिया. घटना की सूचना मिलते ही राठ कोतवाली प्रभारी रामआसरे सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. फील्ड यूनिट की टीमें भी जांच में जुट गई हैं. कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. परिजनों के बयान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
गौरतलब है कि इससे पहले महोबा जिले में भी एक प्रधानाध्यापक ने टीईटी अनिवार्यता से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेशभर के कई शिक्षक तनाव में बताए जा रहे हैं. हजारों शिक्षक आशंका जता रहे हैं कि यदि वे टीईटी पास नहीं कर सके तो उनकी वर्षों की नौकरी खतरे में पड़ जाएगी.

शिक्षा व्यवस्था पर सवाल
इस घटना ने न सिर्फ शिक्षक समुदाय को हिलाकर रख दिया है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. सुप्रीम कोर्ट के आदेश का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है. शिक्षकों का कहना है कि लंबे समय से पढ़ा रहे अनुभवी अध्यापकों पर अचानक परीक्षा का दबाव डालना उनके मानसिक स्वास्थ्य और भविष्य दोनों पर भारी पड़ रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :

Hamirpur,Uttar Pradesh

First Published :

September 14, 2025, 08:46 IST

homeuttar-pradesh

महोबा के बाद अब हमीरपुर में टीचर ने दी जान, बेटा बोला- टीईटी को लेकर परेशान…



Source link

Previous Post

Bigg Boss 19: फराह खान का तान्या मित्तल की ज्वैलरी पर रिएक्शन वायरल

Next Post

बोनी कपूर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, यूपी फिल्म सिटी पर हुई खास चर्चा

Next Post
बोनी कपूर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, यूपी फिल्म सिटी पर हुई खास चर्चा

बोनी कपूर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, यूपी फिल्म सिटी पर हुई खास चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का 8 अगस्त को जनपद दौरा
  • सोनभद्र. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 31 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण
  • सोनभद्र. ओवरब्रिज के नीचे बनेगा आधुनिक वेंडर जोन, सड़क किनारे वेंडिंग की समस्या होगी खत्म
  • प्रज्ञाननंदा ने सेंट लुई रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट जीता, ग्रैंड फाइनल में जगह लगभग पक्की
  • सिंगरौली के भटवा टोला में सड़क नहीं, बारिश में दलदल बना रास्ता, बच्चे और मरीज परेशान, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Breaking News

सोनभद्र. प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का 8 अगस्त को जनपद दौरा

by JK Gupta
August 7, 2026
0

@जे0 के0..... Sonbhadra। उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री एवं जनपद सोनभद्र के...

Read moreDetails

सोनभद्र. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 31 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण

by JK Gupta
August 7, 2026
0

@जे0 के0..... Sonbhadra। जनपद के ग्रामीण, शिक्षित एवं बेरोजगार युवतियों/महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अग्रणी...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio