• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, July 8, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Banana Farming : केला किसानों को ले डूबेगी ये गलती, रोगों से ज्यादा डेंजर, दम तोड़ देगा पौधा

Admin by Admin
September 12, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
Banana Farming : केला किसानों को ले डूबेगी ये गलती, रोगों से ज्यादा डेंजर, दम तोड़ देगा पौधा
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रायबरेली. केला सिर्फ एक फल नहीं बल्कि किसानों की आजीविका और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है. लेकिन खेती करते समय कई बार पौधे रोगकारकों (पैथोजन) से नहीं, बल्कि पर्यावरणीय और पोषण संबंधी कारणों से प्रभावित हो जाते हैं. इन्हें अजैविक विकार कहा जाता है. यदि समय पर पहचान और वैज्ञानिक प्रबंधन नहीं किया गया तो उपज और गुणवत्ता दोनों घट जाते हैं. तो आइए जानते हैं केले की फसल अजैविक विकार क्या हैं? रायबरेली जिले के कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक विनय कुमार वर्मा लोकल 18 से बताते हैं कि सूखा, जलभराव, चरम तापमान, पोषक तत्वों की कमी, हवा से क्षति, सनबर्न, लवणता और शाकनाशी के गलत उपयोग जैसे कारण केले की खेती को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं.

ये काम जरूर कर लें

विनय कुमार वर्मा के मुताबिक केले के पौधों की पत्तियां बड़ी और वृद्धि तेज होती है, इसलिए इन्हें पर्याप्त नमी चाहिए. अनियमित वर्षा या पानी की कमी से सूखा तनाव होता है. इससे पत्तियां मुरझा जाती हैं. गुच्छे छोटे बनते हैं और उपज घट जाती है. खराब जल निकासी से जलभराव की समस्या पैदा होती है. ऐसी स्थिति में जड़ सड़ने लगती है. पौधे कमजोर पड़ जाते हैं और कभी-कभी मर भी जाते हैं. इसलिए ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और जल निकासी चैनल बनाना जरूरी है.

केले की खेती 24 से 35 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर आदर्श रहती है, लेकिन जब गर्मी अधिक हो जाती है तो पत्तियों और फलों पर सनबर्न के दाग दिखाई देने लगते हैं. ठंड बढ़ने पर छद्म तना काला पड़ जाता है और पौधे की वृद्धि रुक जाती है. कई बार सर्दियों में गुच्छा बाहर नहीं निकलता, जिसे थ्रोट चोकिंग कहा जाता है. इन समस्याओं से बचने के लिए छायादार नेट, स्प्रिंकलर सिंचाई और विंडब्रेक का प्रयोग कारगर होता है.

पौधों की सेहत संतुलित पोषण पर निर्भर करती है. नाइट्रोजन की कमी से पत्तियां पीली पड़ जाती हैं और पौधे का विकास रुक जाता है. पोटैशियम की कमी से फलों का आकार छोटा हो जाता है और गुच्छे कमजोर बनते हैं. मैग्नीशियम की कमी से पत्तियों में हरित लवक (क्लोरोफिल) टूटने लगता है. कैल्शियम की कमी से पत्तियां मुड़ जाती हैं और जड़ें कमजोर हो जाती हैं. इसलिए किसानों को समय-समय पर मिट्टी और पत्तियों का परीक्षण कराकर संतुलित उर्वरक और जैविक खाद का प्रयोग करना चाहिए.

हवा, सनबर्न और लवणता के खतरे

केले की जड़ें उथली और तना लंबा होता है, जिससे यह तेज हवा में आसानी से गिर जाता है. इससे पौधे टूट जाते हैं और उपज घट जाती है. खेत के चारों ओर विंडब्रेक लगाने और पौधों को सहारा देने से यह नुकसान कम होता है. तेज धूप में पत्तियां और फल झुलस जाते हैं. इसे रोकने के लिए पौधों के बीच उचित दूरी रखें और आवश्यकता पड़ने पर छाया नेट या कवर फसलें लगाएं. कुछ क्षेत्रों में मिट्टी की लवणता (खारापन) भी उत्पादन घटाती है. ऐसे में खेत में जिप्सम डालना, नमक-सहिष्णु पौधे लगाना और पर्याप्त सिंचाई करना बेहतर उपाय है.

गलत प्रयोग से सतर्कता जरूरी

खेत की खरपतवार नियंत्रण के लिए शाकनाशी का प्रयोग आम है, लेकिन अगर इनका उपयोग सही ढंग से न किया जाए तो केले के पौधे पर विपरीत असर पड़ता है. पत्तियों पर दाग, बौनापन और असामान्य वृद्धि इसके लक्षण हैं. इसलिए अनुशंसित शाकनाशी ही उचित मात्रा और सही समय पर प्रयोग करना चाहिए.

ऐसे करें बचाव

विनय कुमार वर्मा बताते हैं कि कि केले की खेती में अजैविक विकारों का समाधान वैज्ञानिक प्रबंधन से किया जा सकता है. सूखा तनाव से बचाव हेतु ड्रिप या माइक्रो-स्प्रिंकलर सिंचाई और मल्चिंग अपनाएं. जलभराव की स्थिति में उचित जल निकासी व्यवस्था करें. चरम तापमान पर नियंत्रण के लिए छायादार नेट, स्प्रिंकलर और विंडब्रेक का प्रयोग करें. पोषक तत्वों की कमी दूर करने के लिए मिट्टी और पत्ती परीक्षण आधारित संतुलित उर्वरक और जैविक खाद दें. तेज हवा से बचाव के लिए खेत के चारों ओर विंडब्रेक लगाएं और पौधों को सहारा दें. सनबर्न से बचने के लिए पौधों के बीच उचित दूरी और छाया व्यवस्था करें. लवणीय मिट्टी में जिप्सम का उपयोग और पर्याप्त सिंचाई करें. शाकनाशी का प्रयोग अनुशंसित मात्रा और सावधानीपूर्वक करें.

Source link

Previous Post

लता मंगेशकर का गाना किया रीक्रिएट, महिमा चौधरी ने झूमकर किया डांस

Next Post

7.1 रेटिंग और दहला देने वाली कहानी, 50 मिनट बाद आता है तगड़ा ट्विस्ट, TOP 10 में ट्रेंड कर रही है थ्रिलर फिल्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • अनपरा. शादी का झांसा देकर विधवा का यौन शोषण, वांछित आरोपी गिरफ्तार
  • मुख्यालय. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का जगह जगह भव्य स्वागत, केसरिया रंग में रंगा नगर
  • मुख्यालय. जनपद में 10 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, आठ निजी कंपनियां करेंगी भर्ती
  • सोनभद्र. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहुंचे सोनभद्र, बुलडोजर से किया गया स्वागत और माल्यार्पण
  • मुख्यालय. सरकारी योजनाओं की सही जानकारी अब मिलेगी यहां…..

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • अनपरा. शादी का झांसा देकर विधवा का यौन शोषण, वांछित आरोपी गिरफ्तार
  • मुख्यालय. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का जगह जगह भव्य स्वागत, केसरिया रंग में रंगा नगर

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.