• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

पान मसाला वाहनों की जांच में 7 अफसर कर रहे थे ‘खेल’, नोएडा के बड़े अधिकारी का आया नाम, हो गया बड़ा एक्‍शन

Admin by Admin
September 12, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
पान मसाला वाहनों की जांच में 7 अफसर कर रहे थे ‘खेल’, नोएडा के बड़े अधिकारी का आया नाम, हो गया बड़ा एक्‍शन
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 12, 2025, 10:07 IST

UP Crime News: यूपी से एक बहुत खबर सामने आई है. यहां एक-दो नहीं बल्कि सात-सात अधिकारी पान मसाला वाहनों की जांच में बड़ी गड़बड़ी कर रहे थे. आइए जानते हैं पूरा मामला…

पान मसाला वाहनों की जांच में अफसर कर रहे थे खेल, नोएडा के अधिकारी का आया नामअधिकारियों पर सख्ती. (एआई तस्वीर)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है. अब राज्य कर विभाग में अनियमितताओं को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है. पान मसाला वाहनों की जांच में 7 अफसर बड़ा खेल कर रहे थे. जब ये गड़बड़ी सामने आई तो इन पर कार्रवाई की गई. इतना ही नहीं चौंकाने वाली बात तो यह निकली कि इस पूरे खेल में नोएडा के बड़े अफसर का नाम भी उजागर हुआ है. बुधवार को शासन ने इन सभी अधिकारियों का तबादला कर दिया. इसके साथ ही मामले की जांच भी तेज कर दी गई है.

महिला अफसरों ने लगाए गंभीर आरोप
इस मामले में खास बात यह है कि जांच के दायरे में आईं महिला अफसरों ने नोएडा स्थित राज्य कर अपर आयुक्त के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. इन आरोपों के बाद शासन ने स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने का फैसला किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन ने अलीगढ़ मंडल की कमिश्नर संगीता सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया है. उन्हें एक माह के भीतर पूरी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं.

दुल्हन की कद-काठी देख सास गई पास, बेटे को बुलाकर कहा- ‘तुम्हारी पत्नी तो…’, सुन दुल्हा बेहोश

वरिष्ठ अधिकारियों पर भी जांच के आदेश
सिर्फ निचले स्तर के नहीं बल्कि वरिष्ठ अधिकारियों पर भी गाज गिरी है. अपर आयुक्त ग्रेड-2 विवेक आर्या और संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार के खिलाफ भी जांच के आदेश जारी किए गए हैं. वहीं सहायक आयुक्त स्तर के अधिकारियों में रोहित रावत, सुरेश पाल, प्रियंका, वंदना और शिखा भी जांच की जद में आए हैं. इन सभी पर जांच के दौरान पान मसाला की गाड़ियों को लेकर अनियमितता बरतने के आरोप हैं.

जुलाई में पकड़ी गई थीं गाड़ियां
गौरतलब है कि यह पूरा मामला 23 जुलाई का है. उस दिन पान मसाला से लदी कई गाड़ियां पकड़ी गई थीं. आरोप है कि इन गाड़ियों की जांच के दौरान विभागीय अधिकारियों ने नियमों का पालन नहीं किया और लापरवाही बरती. इस गड़बड़ी की रिपोर्ट शासन तक पहुंचने के बाद अब पूरे मामले पर सख्ती से कार्रवाई हो रही है.

एक माह में आएगी रिपोर्ट
अब अलीगढ़ की कमिश्नर संगीता सिंह इस पूरे मामले की जांच करेंगी और एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेंगी. माना जा रहा है कि रिपोर्ट आने के बाद और भी अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है. फिलहाल राज्य कर विभाग में इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है और अधिकारी सतर्क हो गए हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

September 12, 2025, 10:07 IST

homeuttar-pradesh

पान मसाला वाहनों की जांच में अफसर कर रहे थे खेल, नोएडा के अधिकारी का आया नाम



Source link

Previous Post

पलक नहीं, इब्राहिम अली खान को 7 की उम्र में हुआ पहला प्यार, पापा सैफ की हीरोइन पर थे लट्टू, खुद किया था कबूल

Next Post

Bigg Boss 19: Amol Malik-Basir Ali ने Awez Darbar पर लगाए आरोप

Next Post
Bigg Boss 19: Amol Malik-Basir Ali ने Awez Darbar पर लगाए आरोप

Bigg Boss 19: Amol Malik-Basir Ali ने Awez Darbar पर लगाए आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
  • महराजगंज के आशीषित पाल सिंह ने कोच-खिलाड़ी रूप में जीते 8 गोल्ड

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.