• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 13, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Ghazipur News: अफीम से अल्फ़ाबेट तक…गाज़ीपुर के इस ऐतिहासिक भवन में शिक्षा की अलख जगा रहा है KV

Admin by Admin
September 10, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
Ghazipur News: अफीम से अल्फ़ाबेट तक…गाज़ीपुर के इस ऐतिहासिक भवन में शिक्षा की अलख जगा रहा है KV
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय का भवन सिर्फ ईंट और सीमेंट का ढांचा नहीं है. यह 1907 में बना था और पहले एशिया की सबसे बड़ी अफीम फैक्ट्री का गोदाम रहा है. नीरज राय, हिंदी के PGT शिक्षक, बताते हैं कि उस समय इस भवन में अफीम की दवाइयां बनाई जाती थीं और कच्चा माल (पोस्ता) ला कर रखा जाता था. उन्होंने यह भी बताया कि प्रसिद्ध लेखक अमिताभ घोष ने अपनी किताब Sea of Poppies में इस भवन का विस्तार से वर्णन किया है.

आज यही भवन केंद्रीय विद्यालय के रूप में बच्चों की पढ़ाई का केंद्र है. बच्चों के लिए यह सिर्फ एक स्कूल नहीं बल्कि ऐतिहासिक अनुभव भी है — पढ़ाई करते हुए वे समझते हैं कि उनके स्कूल की दीवारें किसी साधारण भवन की नहीं बल्कि एशिया की सबसे बड़ी फैक्ट्री से जुड़ी हुई हैं.

गाज़ीपुर का गौरव है ये स्कूल
नीरज राय बताते हैं कि चाहे खेलकूद हो, सांस्कृतिक कार्यक्रम हों या शैक्षणिक क्षेत्र, इस स्कूल के छात्र हर क्षेत्र में देश का परचम लहराते हैं. दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से लेकर बड़ी कंपनियों और सेना में यह स्कूल अपने छात्रों को तैयार करता है. इस साल दो छात्राओं ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर खेलों में चयन प्राप्त किया है. अमित सिंह, जो जिले के टॉपर रहे, अब जेएनयू में पढ़ाई कर रहे हैं.

हर साल बोर्ड परीक्षा में जनपद का टॉपर इसी स्कूल से निकलता है. यह साबित करता है कि शिक्षा की गुणवत्ता यहां लगातार बनी हुई है.

लगभग 40 साल से शिक्षण कार्य
केंद्रीय विद्यालय में शिक्षा की शुरुआत 1986 में हुई और आज लगभग 40 साल बाद भी यह विद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता और परंपरा में उत्कृष्ट बना हुआ है. हालांकि, बाढ़ के दौरान भवन का एक हिस्सा जर्जर हो गया था, जिससे कुछ साल पढ़ाई प्रभावित हुई, लेकिन वर्तमान में पूरी तरह से चालू है.

क्या बोले छात्र
रिशभ राय, 2018 बैच के छात्र और अब PepsiCo में मार्केटिंग मैनेजर, बताते हैं “इस स्कूल ने मेरे अकादमिक और व्यक्तिगत विकास में बहुत मदद की. शिक्षकों की मेहनत और मार्गदर्शन ने मेरी यात्रा को बेहतर बनाया. हालांकि, मुझे लगता है कि स्कूल की इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार की जरूरत है ताकि छात्रों को और बेहतर सीखने का मौका मिले.”

दिव्यांशु पांडे, जो अब ओला में सोशल मीडिया संभालते हैं, कहते हैं “हमारी पढ़ाई KV गाज़ीपुर में बहुत अच्छी थी. स्कूल का माहौल शांत और सुरक्षित था. शिक्षक राष्ट्रीय स्तर के थे और बहुत फ्रेंडली थे. जो भी हम पढ़ते थे, वह समझ में आता था. पढ़ाई के दौरान सुकून भी मिलता था.”

गाज़ीपुर का केंद्रीय विद्यालय न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में उत्कृष्ट है, बल्कि अपने ऐतिहासिक भवन और छात्र अनुभव के कारण एक मिसाल भी पेश करता है. 117 साल पुराने इस भवन में पढ़ाई करना बच्चों के लिए सिर्फ ज्ञान नहीं बल्कि इतिहास और गर्व का अनुभव भी है.



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

पापा हिंदू, मां इसाई, वो हुस्न परी, जो पहली ही फिल्म से छाई, बॉलीवुड से दूर होकर बन गई एस्ट्रोलॉजर

Next Post

27 साल छोटी हसीना पर फिदा हो गए थे धर्मेंद्र, कभी ‘नौकर’ बनकर जीता था एक्ट्रेस का दिल, जल-भुन गई थीं हेमा मालिनी

Next Post
27 साल छोटी हसीना पर फिदा हो गए थे धर्मेंद्र, कभी ‘नौकर’ बनकर जीता था एक्ट्रेस का दिल, जल-भुन गई थीं हेमा मालिनी

27 साल छोटी हसीना पर फिदा हो गए थे धर्मेंद्र, कभी 'नौकर' बनकर जीता था एक्ट्रेस का दिल, जल-भुन गई थीं हेमा मालिनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Hi
  • सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
  • मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने
  • पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News

Breaking News

Hi

by JK Gupta
August 13, 2026
0

Hi

Read moreDetails

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
by Admin
August 13, 2026
0

13 अगस्त, गुरुवार: सिंगरौली में लगातार मूसलाधार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग पर कई फीट...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio