• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजजपुर. श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर देश समाज के कल्याण की कामना

Jitendra by Jitendra
August 25, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा……


बीजपुर थाना क्षेत्र के खैरी, मिटिहिनी झंडेश्वर महादेव मंदिर पर सोमवार से चल रहे अखंड संकीर्तन के साथ हज़ारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर देश समाज के कल्याण की कामना किया वही अपने मन के मुराद की मन्नते मांगी।मंगल वार को अखंड संकीर्तन के समापन के तत्पश्चात मध्यान्ह में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु भक्तों ने भंडारे का महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने।

झंडेश्वर महादेव मंदिर के संस्थापक मनोज कुमार वैश्य ने बताया कि बाबा भोले नाथ की कृपा रही कि इस ऊंचे पहाड़ पर उनकी भव्य मंदिर का निर्माण हुआ जो मेरे बस की बात नहीं नहीं थी लेकिन उनकी कृपा से सब संभव हो सका।पवित्र श्रावण मास में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ यहां दर्शन पूजन के लिए उमड़ती रही जो बाबा भोलेनाथ के कृपा के बिना संभव नहीं है।

प्रत्येक वर्ष श्रावण मास के अंतिम सोमवार को अखंड हरिकीर्तन ततपश्चात विशाल भंडारे का आयोजन होता आ रहा है जिसमें क्षेत्र के हजारों भक्त महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य भागी बनते है।भक्तों को कोई असुविधा न हो उनके लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।भंडारे के लिए वाटरप्रूफ टेंट की व्यवस्था किया गया है कि कोई भी समस्या महाप्रसाद ग्रहण करते समय भक्तों को न हो।

आयोजित भंडारे में आए भक्त मंदिर में स्थापित देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंशा राम वैश्य,गौरी शंकर वैश्य, रामकेत वैश्य,उमेश सिंह,अरबिंद दुबे,पंकज वैश्य सहित भारी संख्या में ग्रामीण सेवा भाव में लगे रहे।

Previous Post

सोनभद्र. एम्बुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81.300 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Next Post

बीजपुर. लगातार हो रही बारिश से एक और कच्चे का मकान जमींदोज

Next Post

बीजपुर. लगातार हो रही बारिश से एक और कच्चे का मकान जमींदोज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.