• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. आफत की बारिश: कही बही सड़के-तो कही टूटे पुलिया रिंगवाल

Jitendra by Jitendra
August 22, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा…..


— डोडहर गांव के पाल बस्ती, मालवीय मिशन, डुमरचुआ का आवागमन जोखिम से भरा


विकास खण्ड म्योरपुर क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पंचायत डोडहर गांव के पालबस्ती व मालवीय मिशन नकटू को जाने वाली सड़के,पुलिया कट कर बह गए जिससे आवागमन ठप हो गया है। डुमरचुआ को जाने वाली सड़क मार्ग की जर्जर पुलिया की रिंग वाल ,सड़क टूट कर बह गया। जिससे लोग जोखिम भरे मार्ग से आवागमन करते समय असंतुलित होकर स्कूली बच्चे गिर जा रहे है।

नेमना गांव के झुरहाटोला को जानें वाली कच्ची सड़क मार्ग बह जानें से ग्रामीणों की फजीहत हो रही है वही सिरसोती गांव के टोला कोडार में रामशुभग जायसवाल के घर के पास और कसीयहवा में पुलिया बह जानें से ग्रामीणों का आना जाना बंद हो गया है। पैदल लोग आनेजाने के लिए विवश है।

शनिवार को ग्रामीण बाबूराम गुप्ता, विजय शंकर पाल, रामाशंकर वैश्य, संतोष कुमार गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, रामचंद्रर गुप्ता, पवन जायसवाल, धर्मेद्र गुप्ता, रमेश गुप्ता, परवीन गुप्ता सहित दर्जनों की संख्या में तख्ती पर स्लोगन लिख कर लोगो ने सड़क, पुलिया नही तो बोट नही जैसे नारे लगाकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

इस बाबत लोक निमार्ण विभाग के अधिशासी अभियंता एस के सिंह ने कहा की सड़क पुलिया की जल्द मरम्मत कराकर आवागमन बहाल कराया जाएगा।

Previous Post

घोरावल. लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर जताया विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

Next Post

बीजपुर. बिजली कटौती की खामियाजा भुगत रहे ग्रामीण

Next Post

बीजपुर. बिजली कटौती की खामियाजा भुगत रहे ग्रामीण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.