• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. रिहंद बांध के तीन फाटक खुले से 49,100 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू

Jitendra by Jitendra
September 1, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा….


— तीनों फाटक 16-16 फीट खुले, सभी छह टरबाइन भी लगातार चल रहीं


पिपरी स्थित रिहंद बांध का जलस्तर 872 फीट पार करने के बाद मंगलवार को बांध के तीन फाटक खोल दिए गए हैं। तीनों फाटकों को 16-16 फीट खोलकर करीब 31,200 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। वहीं बांध की सभी छह टरबाइन भी लगातार चल रही हैं, जिनसे करीब 17,900 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। इस तरह फाटकों और टरबाइनों के माध्यम से कुल करीब 49,100 क्यूसेक पानी बांध से बाहर निकाला जा रहा है।

टरबाइनों के संचालन के साथ विद्युत उत्पादन भी जारी है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार सुबह बांध का जलस्तर 871.5 फीट पहुंच गया था। इसके बाद जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी रही और दोपहर में 872 फीट पार करते ही पहले दो फाटक खोलकर पानी की निकासी शुरू की गई।

कुछ समय बाद पानी की आवक और बढ़ने पर तीसरा फाटक भी खोल दिया गया। वर्तमान में तीनों फाटक 16-16 फीट खुले हुए हैं और प्रत्येक से करीब 10,400 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

जल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता शशिकांत राय ने बताया कि बांध की सभी छह टरबाइन संचालित की जा रही हैं और इनके माध्यम से विद्युत उत्पादन जारी है। फाटकों से अतिरिक्त पानी की निकासी की जा रही है। बांध के जलस्तर, पानी की आवक और निकासी की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

गौरतलब है कि अगस्त माह में हुई अच्छी बारिश के कारण रिहंद बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ा और निर्धारित अधिकतम जलस्तर 870 फीट को पार कर गया। बांध के फाटक खुलने के बाद आसपास के क्षेत्रों में भी इसकी चर्चा रही। बड़ी संख्या में लोग रिहंद बांध पहुंचकर फाटकों से छोड़े जा रहे पानी और जल निकासी का नजारा देखने लगे। प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Previous Post

रेणुकूट. एलआईसी की स्थानीय शाखा में मनाया गया 70वां स्थापना दिवस

Next Post

केकराही. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केकराही बना तालाब।मरीज व कर्मी दोनों की स्थिति बदहाल

Next Post

केकराही. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केकराही बना तालाब।मरीज व कर्मी दोनों की स्थिति बदहाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.