मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी….

ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में सेक्टर दस शराब भट्टी के समीप रह रही उर्मिला देवी पत्नी रामसेवक पनिका ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिक पुत्री को बीते 26 अगस्त को शाम साढ़े 6 बजे के करीब राहुल पुत्र रंजीत स्वीपर निवासी सेक्टर 10 द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाया गया है।

ओबरा पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी। वही प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय के नेतृत्व में पुलिस द्वारा आरोपी युवक को रविवार सुबह 9 बजकर 40 मिनट के करीब ओबरा डैम स्टेशन के पीछे वाली सड़क के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
मामले में प्रभारी निरीक्षक श्री राय ने बताया कि आरोपी युवक के अनुसार नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर आरोपी बहला फुसलाकर अपने साथ प्रयागराज ले गया था। जहां नैनी रेलवे स्टेशन के सामने स्थित अर्पित लॉज में कमरा लेकर करीब तीन दिन तक रहा। अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि उसे जानकारी हुई की बालिका की माता द्वारा उसके विरुद्ध थाने पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है, जिसके बाद वह बालिका को वापस छोड़कर स्वयं भाग जाने की फिराक में था।

इसी बीच पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप.नि. मो जुनैद खान, कां. अरुण कुमार यादव, म. कां. पूनम खरवार शामिल रही।