[ad_1]
छत्तीसगढ़ के अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों और होमगार्ड विभाग के गोताखोरों की टीम ने चारों शवों को नदी से बाहर निकाला। चारों लोग नहाने के लिए राम सरस्वतीपुर घाट गए थे। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
कटिहार, एक संवाददाता। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले की रेन नदी में नहाने के दौरान कटिहार निवासी ताइक्वांडो के राष्ट्रीय खिलाड़ी गोपाल कृष्ण समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में हाजीपुर निवासी विवेक सिंह, उनके पुत्र अभिजीत सिंह और कटिहार निवासी साढ़ू सागर सिंह उर्फ सेट्ठी सिंह के दो पुत्र गोपाल कृष्ण (13) व कृष्ण गोपाल (14) शामिल हैं। मरने वालों में तीन बच्चे हैं। सेट्ठी सिंह के बड़े भाई शैलेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर हमलोग छत्तीसगढ़ जा रहे हैं।
विवेक सिंह छत्तीसगढ़ में ही रहते थे। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और चारों कैसे डूबे, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। छत्तीसगढ़ के अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों और होमगार्ड विभाग के गोताखोरों की टीम ने चारों शवों को नदी से बाहर निकाला। चारों लोग नहाने के लिए राम सरस्वतीपुर घाट गए थे। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
गोपाल कृष्ण ने चार अक्तूबर को ताइक्वांडो में जीता था गोल्ड
गोपाल कृष्ण को देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चार अक्तूबर को गोल्ड मेडल मिला था। मेडल लेकर वापस लौटने पर कटिहार शहर में गोपाल का भव्य स्वागत किया गया था।
[ad_2]
Source link

