• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘रामायण’ के चलते नागार्जुन ने टाली ‘इटलु अर्जुन’ की रिलीज? फैंस को करना होगा इंतजार, जानें कास्ट से कहानी तक

Admin by Admin
October 25, 2026
in मनोरंजन
0
‘रामायण’ के चलते नागार्जुन ने टाली ‘इटलु अर्जुन’ की रिलीज? फैंस को करना होगा इंतजार, जानें कास्ट से कहानी तक


नई दिल्ली. डायरेक्टर महेश उप्पला की अपकमिंग रोमांटिक एंटरटेनर फिल्म ‘इटलु अर्जुन’ की रिलीज डेट टल गई है. फिल्म में अनीश और अनस्वरा राजन लीड रोल में नजर आएंगे. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म अब 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी. हालांकि, नई रिलीज डेट का ऐलान जल्द किया जाएगा.

फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे प्रोडक्शन हाउस व्हाट नेक्स्ट एंटरटेनमेंट्स ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर रिलीज टलने की जानकारी दी. मेकर्स ने लिखा, ”हमें यह बताते हुए अफसोस हो रहा है कि ‘इटलु अर्जुन’ तय योजना के मुताबिक 30 अक्टूबर को रिलीज नहीं होगी. बता दें देशभर में 5 नवंबर को रामायण भी रिलीज हो रही है. ऐसे में एक कारण रणबीर कपूर की फिल्म भी हो सकती है जिसका देश ही नहीं विदेशों में भी खूब बोल-बोला देखने को मिल रहा है.

‘इटलु अर्जुन’ की रिलीज डेट पर अपडेट
नई रिलीज डेट का ऐलान बहुत जल्द किया जाएगा. तब तक हम इस युवा टीम के लिए आपके प्यार और सपोर्ट की उम्मीद करते हैं. भरोसा रखिए, अर्जुन का प्यार सिनेमाघरों में दोगुने धमाके के साथ सुनाई देगा.”

नहीं बताया कारण
मेकर्स ने अपनी पोस्ट में आगे बताया कि फिल्म को तेलुगु स्टार नागार्जुन प्रस्तुत कर रहे हैं, जबकि इसका म्यूजिक एस. थमन ने तैयार किया है. हालांकि, रिलीज टलने की वजह का खुलासा नहीं किया गया है.

‘इटलु अर्जुन’ से नागार्जुन का कनेक्शन
‘इटलु अर्जुन’ को मशहूर डायरेक्टर वेंकी कुदुमुला अपने प्रोडक्शन हाउस व्हाट नेक्स्ट एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं. वहीं, तेलुगु सिनेमा के स्टार नागार्जुन इस फिल्म को प्रस्तुत कर रहे हैं. फिल्म के जरिए महेश उप्पला बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं, जबकि अनीश हीरो के तौर पर अपनी पहली फिल्म से दर्शकों के सामने आएंगे.

‘इटलु अर्जुन’ की हीरोइन
फिल्म में अनस्वरा राजन फीमेल लीड रोल में हैं. अब तक रिलीज हुए फिल्म के टाइटल ग्लिम्प्स और दो गानों ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ाई है. प्रमोशनल कंटेंट में अनीश और अनस्वरा की केमिस्ट्री भी लोगों का ध्यान खींच रही है.

‘इटलु अर्जुन’ की कहानी
इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, फिल्म में अनीश एक ऐसे युवक का किरदार निभाते नजर आएंगे, जिसे सुनने और बोलने में परेशानी है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस किरदार से जुड़ी पूरी जानकारी सामने नहीं रखी है.’इटलु अर्जुन’ की टेक्निकल टीम में साउथ के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर एस. थमन शामिल हैं. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी राजा महादेव ने की है, जबकि राम कुमार ए ने प्रोडक्शन डिजाइन की जिम्मेदारी संभाली है. फिल्म की एडिटिंग कोटी के ने की है और इसके एक्शन सीक्वेंस दिलीप सुब्बारायन ने कोरियोग्राफ किए हैं.



Source link

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे वाराणसी, नमो घाट पर वायु सेना का पराक्रम, कभी गरजा राफेल तो कभी बीच नाव पर उतरे गरुड़ कमांडो

Next Post

ट्रैक्टर चालू होते ही गुस्सा जाता है लंगूर, फिर दौड़ा-दौड़कर करता है अटैक, खौफ में जी रहे लोग

Next Post
ट्रैक्टर चालू होते ही गुस्सा जाता है लंगूर, फिर दौड़ा-दौड़कर करता है अटैक, खौफ में जी रहे लोग

ट्रैक्टर चालू होते ही गुस्सा जाता है लंगूर, फिर दौड़ा-दौड़कर करता है अटैक, खौफ में जी रहे लोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement