Last Updated:
Varanasi Traffic Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे पर रहेंगे. आज वीवीआईपी आगमन और प्रस्थान को देखते हुए शहर में भारी ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए गए हैं, जो अगले 24 घंटों तक प्रभावी रहेंगे. हरहुआ ओवरब्रिज, बाबतपुर रोड, गिलट बाजार और राजघाट पुल समेत कई प्रमुख मार्गों पर बसों, ऑटो, ई-रिक्शा और मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी.
वाराणसी में आज कई रास्ते बंद रहेंगे. (एआई तकी मदद से तस्वीर बनी है)
Varanasi Today Traffic Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी के दौरे रहेंगे. वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट हर तरह मुस्तैद है. प्रधानमंत्री के आगमन, भ्रमण और प्रस्थान को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. वीवीआईपी मूवमेंट के चलते शहर के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और गाड़ियों को डायवर्ट किया जाएगा. यह व्यवस्था आगामी 24 घंटों तक प्रभावी रहेगी, ऐसे में यदि आप भी आज वाराणसी की सड़कों पर निआजने वाले हैं, तो घर से निआजने से पहले ट्रैफिक के इन नए नियमों को जरूर जान लें, वरना आपको भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है.
प्रशासन ने भारी वाहनों और बसों के शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी है: हरहुआ और बाबतपुर मार्ग: वीवीआईपी आगमन से 3 घंटे पूर्व से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति तक हरहुआ ओवरब्रिज और बाबतपुर की तरफ से आने वाली सभी रोडवेज व प्राइवेट बसों को ओवरब्रिज पर जाने की अनुमति नहीं होगी. इन्हें हरहुआ रिंग रोड चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा.
यहां देखें ट्रैफिक अपडेट-
अन्य जिलों से आने वाली बसें: जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ की तरफ से आने वाली बसें रिंग रोड हरहुआ, बावनबीघा और संदहा अंडरपास से ही वापस कर दी जाएंगी. वहीं, चंदौली, प्रयागराज, सोनभद्र और मिर्जापुर से आने वाले भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और उन्हें टिकाना ढाबा व मोहनसराय से ही लौटा दिया जाएगा. भदोही की बसों को परमपुर/सजोई अंडरपास से वापस किया जाएगा.
शहर के भीतर इन रूट्स नो-एंट्री और डायवर्जन
- वीवीआईपी आगमन से एक घंटा पूर्व शहर के भीतर के कई संवेदनशील मार्गों को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा:
- गिलट बाजार तिराहा से पुलिस लाइन चौराहे की तरफ जाने वाले रास्ते पर नो-एंट्री रहेगी, और ट्रैफिक को शिवपुर चुंगी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा.
- सेंट्रल जेल तिराहा से जेपी मेहता तिराहा, संदहा अंडरपास से पुलिस लाइन, और काली माता चौराहा से पुलिस लाइन की तरफ जाने वाले रास्ते पूरी तरह बंद रहेंगे.
- इसके अलावा पाण्डेयपुर, पचकोसी, कज्जाकपुरा ओवरब्रिज, गोलगड्डा, लहरतारा, तैलियाबाग, लकड़ीमंडी, नमोघाट, लाट भैरव पुलिस चौकी, भदऊ चुंगी और विश्वेश्वरगंज तिराहा से नमोघाट व गोलगड्डा की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है.
ऑटो, ई-रिक्शा और राजघाट पुल पर विशेष पाबंदियां
सुबह 8 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक अम्बेडकर चौराहा, जेपी मेहता तिराहा, सर्किट हाउस, भोजूबीर, यूपी कॉलेज और गिलट बाजार तक ऑटो और ई-रिक्शा के संचालन पर रोक रहेगी. सूजाबाद (पड़ाव) से चौकाघाट की तरफ आने वाले सभी ऑटो, ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन पूरी तरह बंद रहेंगे, जिनके लिए संदहा रिंग रोड, बलुआ पुल/विश्वसुंदरी पुल और टेंगरा मोड़ को वैआज्पिक मार्ग बनाया गया है. इसके अलावा, राजघाट पुल पर सुबह 7 बजे से सभी मालवाहक वाहन बंद कर दिए जाएंगे, और वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान पैदल चलना भी प्रतिबंधित रहेगा.
About the Author

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

