Last Updated:
सारा गुरपाल शो ‘राइज एंड फॉल’ से बाहर हो गई हैं, लेकिन शो में साथी कंटेस्टेंट के साथ उनकी लड़ाई और पुराने रिश्ते पर बेबाक बयानबाजी चर्चा में रही. एक्ट्रेस ने अब सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें शो से निकलने के बाद गंदे मैसेज मिल रहे हैं. लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. सारा गुरपाल ने ट्रोल करे वालों को चेतावनी दी.
नई दिल्ली: ‘राइज एंड फॉल’ शो में दोस्ती, दुश्मनी, नफरत के कई रंग देखने को मिल रहे हैं. इस समय शो की कंटेस्टेंट सारा गुरपाल लाइमलाइट में हैं, जो प्रियंका चाहर चौधरी से झगड़े के बाद शो से बाहर हो गईं. एक्ट्रेस ने अब इंस्टाग्राम पर उन धमकियों के बारे में बात की है, जो उन्हें शो से बाहर आने के बाद मिल रही हैं. (फोटो साभार: Instagram@saragurpals)
सारा गुरपाल ने 24 अक्टूबर को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया, ‘काफी समय हो गया है जब मैंने आप सभी से बात की थी. ‘राइज एंड फॉल’ एक बहुत ही अलग अनुभव था, लेकिन शो से बाहर आने के बाद खासकर सोशल मीडिया पर, मैं जो कुछ भी देख रही हूं, वह बहुत अजीब और घिनौना है.'(फोटो साभार: Instagram@saragurpals)
सारा गुरपाल को लगातार ट्रोल किया जा रहा है. एक्ट्रेस के खिलाफ भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा, ‘आप मेरी राय से सहमत या असहमत हो सकते हैं, लेकिन मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने और रेप की धमकियां देना और मेरे शरीर को लेकर भद्दी टिप्पणियां करना बेहद शर्मनाक है.’ (फोटो साभार: Instagram@saragurpals)
Add News18 as
Preferred Source on Google
सारा आगे कहती हैं, ‘हर किसी की अपनी राय हो सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको किसी को धमकाने या गाली देने का हक मिल जाता है.’ उन्होंने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी और लिखा, ‘ऐसे कायर ट्रोल्स को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और उनके खिलाफ सख्त लीगल एक्शन लेना होगा. आपको शर्म आनी चाहिए!’ (फोटो साभार: Instagram@saragurpals)
सारा एक पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर हैं, जिनका शो से बाहर होने से ठीक पहले प्रियंका चाहर चौधरी के साथ झगड़ा हुआ था. एक्ट्रेस को ‘मंजे बिस्तरे’, ‘शवा नी गिरधारी लाल’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. (फोटो साभार: Instagram@saragurpals)
सारा गुरपाल ‘बिग बॉस 14’ का भी हिस्सा थीं, जिसे रुबीना दिलैक ने जीता था. ‘राइज एंड फॉल’ के घर में एक्ट्रेस का गौतम गुलाटी के साथ एक ऐसा झगड़ा हुआ था जिसकी काफी चर्चा हुई थी. दरअसल, गौतम की एक हरकत से सारा को अपनी उस शादी की याद आ गई, जिसमें उन्हें दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा था. (फोटो साभार: Instagram@saragurpals)
एक्ट्रेस ने साल 2020 में पंजाबी सिंगर तुषार कुमार के साथ अपनी उस शादी के बारे में खुलकर बात की थी, जिसमें उनके साथ गलत बर्ताव हुआ था. सारा ने आईएएनएस से कहा, ‘मुझे लगता है कि उन्होंने खुद ही यह बात कही है कि हम लगभग चार-पांच साल से अलग हैं. वह रिश्ता बहुत ही बुरा और अपमानजनक . (फोटो साभार: Instagram@saragurpals)
सारा गुरपाल ने दर्द बयां करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि हर लड़की को ऐसी स्थिति से आगे बढ़ने का हक है जो खराब हो. वह चार साल तक कहां थे? जैसे ही ‘बिग बॉस’ शुरू हुआ, उन्होंने बातें करना शुरू कर दिया. मेरी जिंदगी में उनकी कोई अहमियत नहीं है. अगर वह इतने ही जरूरी होते, तो मेरी जिंदगी में मौजूद होते.’ (फोटो साभार: Instagram@saragurpals)

