• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा मौका, तुरंत उठा लें फायदा, जानिए कैसे

Admin by Admin
October 24, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा मौका, तुरंत उठा लें फायदा, जानिए कैसे


Last Updated:October 24, 2026, 05:50 IST

UP Voter List: अगर आप मतदाता बनने की पात्रता रखते हैं, लेकिन अब तक मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं करा पाए हैं, तो शनिवार यानी आज का दिन आपके लिए अहम है. निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 24 अक्टूबर को जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों के नाम शामिल किए जाएंगे. इसका फायदा तुरंत आप उठा लें.

वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा मौका, तुरंत उठा लें फायदाZoom

छूटे वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं नाम. (एआई तस्वीर)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव-2027 से पहले मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे नागरिकों और युवाओं को एक बार फिर मतदाता बनने का मौका दिया जा रहा है. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आज यानी 24 अक्टूबर को एक बार फिर प्रदेश के सभी बूथों पर विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप आयोजित किए जाएंगे. इसमें पहुंचकर SIR से छूटे एवं पहली बार मतदाता बनने वाले युवा पहुंचकर अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल करा सकते है.

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रहेंगे BLO

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के मुताबिक इस विशेष अभियान के तहत प्रदेश के सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे. मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के इच्छुक पात्र नागरिक अपने नजदीकी बूथ पर पहुंचकर अपना आवेदन कर सकेंगे. नागरिकों की सहायता के लिए प्रत्येक मतदेय स्थल पर हेल्प डेस्क भी सक्रिय रहेगी.

नाम जुड़वाने के लिए बूथ पर पहुंचकर भरें फॉर्म-6

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR)-2026 के बाद मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिक और पहली बार मतदाता बनने वाले युवा फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं. वहीं मतदाता सूची में दर्ज नाम, पते या अन्य विवरण में सुधार के लिए फॉर्म-8 भर सकते है. जिसके बाद वोटर लिस्ट में आपका नाम और पता सही कर दिया जायेगा.

बूथ पर साथ लेकर जाएं ये जरूरी दस्तावेज

ऑफलाइन आवेदन करने वाले नागरिकों को नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, जन्म एवं निवास से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित छायाप्रतियां और उपलब्ध होने पर परिवार के किसी सदस्य के मतदाता पहचान पत्र (EPIC) की संख्या साथ ले जाने के लिए कहा गया है. फॉर्म-6 ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भरने की सुविधा के बारे में भी पात्र मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा.

सभी जिलों में अभियान की होगी निगरानी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी DM/ जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बूथों पर BLO की समय से उपस्थिति, पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6 की उपलब्धता और अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए. और साथ ही राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों को भी अभियान की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं. निर्वाचन विभाग का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे. ऐसे में जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, वे आज अपने बूथ पर पहुंचकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

About the Author

authorimg

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

October 24, 2026, 05:50 IST



Source link

Views: 10
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

हिमानी शिवपुरी की एक्टिंग के जब मुरीद हुए डायरेक्टर, 1 झटके में बदल दी स्क्रिप्ट, इस कल्ट फिल्म से जुड़ा है किस्सा

Next Post

Amitabh Bachchan Health Update: सोशल मीडिया ब्रेक के बाद अमिताभ बच्चन का नया हेल्थ अपडेट, अब कैसी है सेहत?

Next Post
Amitabh Bachchan Health Update: सोशल मीडिया ब्रेक के बाद अमिताभ बच्चन का नया हेल्थ अपडेट, अब कैसी है सेहत?

Amitabh Bachchan Health Update: सोशल मीडिया ब्रेक के बाद अमिताभ बच्चन का नया हेल्थ अपडेट, अब कैसी है सेहत?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement