Last Updated:
सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम सभा में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी लगाया गया इससे ग्रामीणों को पानी की समस्या ना हो. लेकिन मऊ जनपद के मंडूसरा बुजुर्ग ग्राम सभा में पानी की टंकी तो बनाई गई लेकिन वह अधूरे में छोड़ दी गई. जिससे ग्रामीणों को पानी की समस्या अधिक हो रही है ऐसे में आइए जानते हैं ग्रामीण क्या मांग कर रहे हैं.
मऊ: सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम सभा में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी लगाई गई ताकि ग्रामीणों को पानी की समस्या न हो. लेकिन मऊ जनपद के मंडूसरा बुजुर्ग ग्राम सभा में पानी की टंकी तो बनाई गई, लेकिन वह अधूरी ही छोड़ दी गई. जिससे ग्रामीणों को पानी की समस्या अधिक हो रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ग्रामीण क्या मांग कर रहे हैं.
गर्मी में गहराता है जल संकट, खुदी सड़कों से ग्रामीण परेशान
लोकल 18 से बात करते हुए ग्रामीण सुरेश चौहान ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत स्थापित पानी की टंकी की बोरिंग तो की गई, लेकिन 1 वर्ष से ऊपर हो गया और पानी की टंकी बनाई नहीं गई. जिसकी वजह से सभी ग्रामीणों को चार नंबर मशीन के पानी का प्रयोग करना पड़ता है. बरसात में तो सही है, लेकिन गर्मी के महीनों में पानी की काफी किल्लत होती है. कई लाख की लागत से बनाई जा रही पानी की टंकी ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होने वाली थी, लेकिन अधूरी ही पानी की टंकी को छोड़ दिया गया और लगभग 1 से दो वर्षों से यहां काम बंद पड़ा हुआ है.
दूषित पानी से बीमारियों का खतरा, डोर-टू-डोर सप्लाई का इंतजार
पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों की खुदाई की गई और आज गांव की सड़कें भी गड्ढायुक्त हो गई हैं, लेकिन वह कार्य भी पूरा नहीं हुआ. पानी की टंकी न बनने से ग्रामीणों को शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है, जिससे कई प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं. लेकिन अधूरी टंकी होने की वजह से ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में पानी की तमाम समस्याएं होती हैं. वर्तमान में स्थिति यह है कि चार नंबर की मशीन से ही ग्रामीणों को पानी पीना पड़ता है, जिसका पानी शुद्ध नहीं होता है, इस वजह से कई बीमारियां फैल रही हैं. यदि यह पानी की टंकी शुरू हो जाए और गांव-गांव तक डोर-टू-डोर पानी की सप्लाई होने लगे, तो लोगों को शुद्ध जल मिलने लगेगा तथा पानी की हर समस्या समाप्त हो जाएगी.
शुरुआती खुशी के बाद मायूसी, काम छोड़कर भागे ठेकेदार
अशोक और चौहान बताते हैं कि जब इस पानी की टंकी को बनाने की शुरुआत की गई, तो पूरे गांव में खुशी की लहर छा गई. ग्रामीणों को लगा कि अब पानी की समस्या दूर हो जाएगी और घर-घर पानी मिलना शुरू हो जाएगा. कुछ दिन कार्य होने के बाद ऐसे ही अधूरा इस पानी की टंकी को छोड़कर यहां से ठेकेदार और कर्मचारी चले गए. अधूरी पानी की टंकी रह जाने की वजह से ग्रामीणों को शुद्ध जल नहीं मिलता है; यदि टंकी बनाने का कार्य पूरा हो जाता, तो ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिलने लगता. ऐसे में यह मांग है कि इस पानी की टंकी को जल्द से जल्द चालू कराया जाए, जिससे पानी की जो समस्याएं ग्रामीणों को हो रही हैं, वे समाप्त हो जाएं.
नोटिस जारी कर जल्द पूरा कराया जाएगा काम
इस बाबत जल शक्ति मिशन के अधिशासी अभियंता शंभू चौधरी ने बताया कि अधूरी पानी की टंकी का मामला संज्ञान में नहीं है. बहुत जल्द संबंधित ठेकेदार का पता लगाकर उसके विरुद्ध नोटिस जारी किया जाएगा और जल्द से जल्द पानी की टंकी के कार्य को पूरा कराया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिलने लगे और हो रही सभी समस्याएं दूर हो सकें.
About the Author

Rahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…
