• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Jailer 2 Vs Drishyam 3: 8 दिन में अजय को पछाड़ आगे निकले रजनीकांत, ‘दृश्यम 3’ से ज्यादा कमा गई ‘जेलर 2’

Admin by Admin
October 23, 2026
in मनोरंजन
0
Jailer 2 Vs Drishyam 3: 8 दिन में अजय को पछाड़ आगे निकले रजनीकांत, ‘दृश्यम 3’ से ज्यादा कमा गई ‘जेलर 2’


Last Updated:October 23, 2026, 09:11 IST

Jailer 2 Vs Drishyam 3: बॉक्स ऑफिस पर हर दिन बदलते आंकड़े फिल्मों की किस्मत की नई कहानी लिख रहे हैं. कहीं लंबे समय से जमी फिल्म की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है, तो कहीं सुपरस्टार की मौजूदगी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है. अजय देवगन की एक फिल्म ने तीन हफ्ते तक अपनी पकड़ तो बनाए रखा, लेकिन रफ्तार धीमी रही. वहीं, रजनीकांत की फिल्म ने रिलीज के 8 दिनों में ही कमाई के बड़े आंकड़े छू लिए हैं. चलिए बताते हैं कि 21वें दिन अजय देवगन की फिल्म ने कितनी कमाई की और रजनीकांत की फिल्म ने महज आठ दिनों में कौन-सा मुकाम हासिल किया.

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों के बीच कमाई का दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. एक तरफ अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ है, जो तीन हफ्ते से सिनेमाघरों में टिकी हुई है. दूसरी तरफ रजनीकांत की ‘जेलर 2’ है, जिसने रिलीज के महज 8 दिनों में ही दुनियाभर में अपनी धाक जमा दी है. दोनों फिल्मों के कलेक्शन के आंकड़े सामने आए हैं और इनके बीच का अंतर चौंकाने वाला है. दिलचस्प बात यह है कि जहां ‘दृश्यम 3’ को बॉक्स ऑफिस पर 21 दिन पूरे हो चुके हैं, वहीं ‘जेलर 2’ ने कम समय में ही कमाई के मामले में लंबी छलांग लगा दी है. अब सवाल है कि आखिर इन दोनों फिल्मों में से किसका पलड़ा भारी है और क्या अजय देवगन की फिल्म आने वाले दिनों में रजनीकांत की मूवी को टक्कर दे पाएगी? आंकड़े काफी कुछ बयां कर रहे हैं.

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने सिनेमाघरों में तीन हफ्ते पूरे कर लिए हैं. फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार कमाई की थी, लेकिन अब रोजाना के कलेक्शन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 22 अक्टूबर को भारत में 2.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही घरेलू नेट कमाई 361.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 433.52 करोड़ रुपये बताया गया है. विदेशों से मिले 129.50 करोड़ रुपये जोड़ने पर इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 563.02 करोड़ रुपये हो गई है.

‘दृश्यम 3’ की कमाई को समझने के लिए इसके तीनों हफ्तों के आंकड़े देखना जरूरी है. फिल्म ने पहले हफ्ते में 245.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. दूसरे हफ्ते में कमाई घटकर 87.50 करोड़ रुपये रह गई. वहीं, तीसरे हफ्ते में अब तक 28.85 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई है. ये आंकड़े बताते हैं कि फिल्म को शुरुआत में दर्शकों का जबरदस्त साथ मिला, लेकिन अब सिनेमाघरों में इसकी रफ्तार पहले जैसी नहीं रही.

Add News18 as
Preferred Source on Google

तीसरे हफ्ते के दौरान फिल्म ने शुक्रवार को 3.10 करोड़ रुपये कमाए थे. शनिवार को कमाई बढ़कर 5 करोड़ रुपये और रविवार को 6.25 करोड़ रुपये हो गई. सोमवार को कलेक्शन 3.50 करोड़ रुपये रहा. इसके बाद मंगलवार को एक बार फिर 6.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई. बुधवार को आंकड़ा गिरकर 2.65 करोड़ रुपये रह गया, जबकि गुरुवार को फिल्म ने 2.10 करोड़ रुपये कमाए. इस तरह लगातार दो दिनों तक कमाई में गिरावट देखने को मिली.

फिल्म की कहानी विजय सलगांवकर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने अपने परिवार को बचाने के लिए कानून को चकमा दिया था. लेकिन बीते समय की घटनाएं एक बार फिर उसका पीछा करने लगती हैं. इस बार मामला सिर्फ पुराने राज छिपाने का नहीं, बल्कि बदले की भावना और एक नए पुलिस अधिकारी की चुनौती का भी है.

दूसरी तरफ, रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई की है. फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने आठवें दिन भारत में 17.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ भारत में इसकी कुल नेट कमाई 334.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 391.55 करोड़ रुपये और विदेशों से कमाई 214.50 करोड़ रुपये बताई गई. इन आंकड़ों के आधार पर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 606.05 करोड़ रुपये हो गया.

हालांकि, आठवें दिन भी फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई. बुधवार को इसने 28.15 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि गुरुवार का कलेक्शन 17.15 करोड़ रुपये रहा. यानी एक दिन में कमाई करीब 39.1 फीसदी कम हुई. इसके बावजूद फिल्म का कुल कारोबार शुरुआती आठ दिनों में काफी बड़ा रहा.

‘जेलर 2’ को तमिल भाषा में सबसे ज्यादा दर्शक मिल रहे हैं. 22 अक्टूबर के आंकड़ों के मुताबिक, तमिल संस्करण ने 10.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. तेलुगु संस्करण से 3.60 करोड़ रुपये और हिंदी संस्करण से 2.40 करोड़ रुपये आए. कन्नड़ संस्करण का योगदान 40 लाख रुपये रहा. इससे साफ है कि फिल्म की कमाई में तमिल बाजार की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है.

फिल्म में रजनीकांत एक रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में हैं. कहानी में उनकी शांत जिंदगी उस समय बदल जाती है, जब अपराध की दुनिया से जुड़ा नया खतरा उनके परिवार तक पहुंचने लगता है. फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है, जबकि संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है. फिल्म में मोहनलाल, शिवराजकुमार, रम्या कृष्णन, विद्या बालन और जैकी श्रॉफ भी नजर आते हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
First Published :

October 23, 2026, 09:11 IST



Source link

Views: 10
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

हर महीने 2,000 रुपये बचाकर 5 साल में बनाएं 1.42 लाख का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम

Next Post

सोनभद्र. 34 बूथों पर 18,588 मतदाता करेंगे दो एमएलसी का चुनाव, कड़ी सुरक्षा के बीच आज मतदान

Next Post

सोनभद्र. 34 बूथों पर 18,588 मतदाता करेंगे दो एमएलसी का चुनाव, कड़ी सुरक्षा के बीच आज मतदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement