Last Updated:
आगरा में स्ट्रीट फूड का स्वाद चखने के लिए कई मशहूर बाजार और इलाके मौजूद हैं. शास्त्रीपुरम में डोसा-इडली, पश्चिमपुरी में आइसक्रीम-कुल्फी, बिचपुरी में चटपटे व्यंजन और भावना स्टेट रोड पर बेड़ई-कचौड़ी का स्वाद ले सकते हैं. वहीं, कारगिल बाजार की वेज बिरयानी, कमला नगर के अलग-अलग स्वाद वाले गोलगप्पे, बल्केश्वर के मोमोज-पनीर टिक्का और बोदला बाजार के पंजाबी व्यंजन खाने के शौकीनों को आकर्षित करते हैं.
आगरा के शास्त्रीपुरम इलाके में शाम होते ही खाने-पीने के शौकीनों की भीड़ जुटने लगती है। यहां कई तरह के स्पेशल व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाते हैं, जहां लोग अलग-अलग स्वाद का आनंद लेने पहुंचते हैं. इन स्टॉल पर डोसा, इडली और सांभर जैसे दक्षिण भारतीय व्यंजन लोगों को खूब पसंद आते हैं. वहीं, पेय पदार्थों में जूस और शेक की कई वैरायटी उपलब्ध हैं. शाम के समय यहां दोस्तों और परिवार के साथ पहुंचकर लोग स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाते हैं. पूरे इलाके में रौनक बनी रहती है.
अगर आप ठंडी चीजें खाने के शौकीन हैं और आइसक्रीम, कुल्फी या फालूदा का स्वाद लेना चाहते हैं, तो आगरा के पश्चिमपुरी इलाके में आपको कई स्टॉल आसानी से मिल जाएंगे. यहां शाम होते ही ठंडे व्यंजनों का आनंद लेने वालों की भीड़ जुटने लगती है. आइसक्रीम और कुल्फी की अलग-अलग वैरायटी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं. यहां आसपास के इलाकों के अलावा दूर-दूर से भी लोग पहुंचते हैं. गर्मी हो या खाने के बाद मीठा खाने का मन, यहां की ठंडी मिठाइयां लोगों को खूब पसंद आती हैं.
अगर आप चटपटा खाने के शौकीन हैं, तो आगरा के बिचपुरी इलाके में आपको कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों की दुकानें मिल जाएंगी. यहां भल्ला, गोलगप्पे, चाउमीन और रोल जैसे चटपटे व्यंजनों के कई स्टॉल लोगों को आकर्षित करते हैं. शाम होते ही इन दुकानों पर खाने-पीने के शौकीनों की भीड़ जुटने लगती है. खास बात यह है कि यहां लोग परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचकर अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद लेते हैं. चटपटे खाने के शौकीनों के लिए बिचपुरी का यह बाजार एक अच्छा विकल्प बन रहा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
आगरा के मशहूर नाश्ते गरमागरम बेड़ई और कचौड़ी का स्वाद चखना चाहते हैं, तो नेशनल हाईवे के पास भावना स्टेट रोड पर पहुंच सकते हैं. यहां आपको बेड़ई और कचौड़ी की कई दुकानें और स्टॉल आसानी से मिल जाएंगे. सुबह होते ही इन दुकानों पर नाश्ता करने वालों की भीड़ जुटने लगती है. गरमागरम बेड़ई के साथ चटपटी आलू की सब्जी का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. स्थानीय लोगों के साथ राहगीर भी यहां रुककर आगरा के इस खास नाश्ते का आनंद लेते हैं.
आगरा में वेज बिरयानी का स्वाद युवाओं को खूब पसंद आ रहा है. शहर के प्रमुख चौराहों पर इसकी दुकानें और स्टॉल आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन कारगिल बाजार में वेज बिरयानी के कई ठेले और स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. यहां अलग-अलग स्वाद और मसालों वाली बिरयानी का आनंद लेने के लिए युवा दूर-दूर से पहुंचते हैं. शाम होते ही इन स्टॉल पर ग्राहकों की भीड़ नजर आने लगती है. कम कीमत में स्वादिष्ट बिरयानी का लुत्फ उठाना युवाओं को खासा पसंद आता है.
आगरा का कमला नगर शहर के पॉश इलाकों में गिना जाता है. यहां का बाजार दिनभर रौनक से भरा रहता है और खाने-पीने के शौकीनों के लिए भी कई विकल्प मौजूद हैं. अगर आप दही भल्ला और अलग-अलग स्वाद वाले गोलगप्पे खाने के शौकीन हैं, तो कमला नगर मार्केट आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है. यहां गोलगप्पों के सात अलग-अलग स्वाद वाले पानी का आनंद लिया जा सकता है. शाम होते ही चटपटे व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगती है.
आगरा का बल्केश्वर मार्केट अपने खास व्यंजनों और चटपटे स्वाद के लिए मशहूर है. यहां प्राचीन बल्केश्वर महादेव मंदिर के पास शाम होते ही खाने-पीने के कई स्टॉल सज जाते हैं. इन स्टॉल पर पनीर टिक्का, सोया चाप, मोमोज, चाउमीन और रोल जैसे स्वादिष्ट व्यंजन आसानी से मिल जाते हैं. खास बात यह है कि यहां लोग किफायती कीमतों पर अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं. शाम के समय परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचने वाले लोगों से बाजार में खूब रौनक रहती है.
अगर आप पंजाबी स्टाइल के व्यंजन खाने के शौकीन हैं, तो आगरा का बोदला बाजार आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यहां कई ऐसे स्टॉल और रेस्टोरेंट हैं, जहां पंजाबी स्वाद वाले लजीज व्यंजन परोसे जाते हैं. इन व्यंजनों का स्वाद चखने के लिए लोग दूर-दराज के इलाकों से भी पहुंचते हैं. शाम होते ही यहां खाने-पीने के शौकीनों की रौनक बढ़ने लगती है. दोस्तों और परिवार के साथ पंजाबी स्टाइल के व्यंजनों का आनंद लेने के लिए बोदला बाजार लोगों के बीच खास पसंद बना हुआ है.

