• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

परीक्षा देने पहुंचे छात्रों को कॉलेज में पीटा, बागपत SP का बड़ा एक्शन; चौकी प्रभारी समेत 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Admin by Admin
October 22, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
परीक्षा देने पहुंचे छात्रों को कॉलेज में पीटा, बागपत SP का बड़ा एक्शन; चौकी प्रभारी समेत 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर


Last Updated:October 22, 2026, 19:11 IST

Baghpat School Clash: बागपत के शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज में छात्रों से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. परीक्षा देने आए छात्रों पर हुए हमले के बाद पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन हुआ है. रामलीला के विवाद को लेकर कॉलेज में हुई मारपीट के मामले में एसपी ने लापरवाही सामने आने पर अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी इंचार्ज सीमा सिंह और दरोगा समेत सभी 14 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने 71 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

बागपत: कॉलेज में मारपीट, SP का एक्शन- प्रभारी समेत 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिरZoom

बागपत में पुलिस चौकी के सारे कर्मी लाइन हाजिर.

Baghpat News: बागपत के अहमदशाहपुर पदड़ा स्थित शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को परीक्षा देने आए छात्रों पर दबंगों ने घुसकर लाठी डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस खूनी संघर्ष और जबरदस्त हंगामे के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक जिले के अहमदशाहपुर पदड़ा गांव में रामलीला मंचन के दौरान गांव के ही रहने वाले विकुल का पदड़ा गांव के गयूर पक्ष के साथ कुछ दिन पहले मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था. इसी पुरानी रंजिश और खुन्नस के चलते बुधवार को जब विकुल और अन्य छात्र शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज में अपनी परीक्षा देने पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने कॉलेज के अंदर घुसकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की.

इस उपद्रव और मारपीट के बाद स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से कुल 21 नामजद और 50 अज्ञात यानी कुल 71 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल 10 उपद्रवी आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. हालांकि घटना के तुरंत बाद से ही स्थानीय ग्रामीणों और दोनों पक्षों ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सुस्त भूमिका पर गंभीर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे जिससे महकमे की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग गए थे.

सीओ की जांच रिपोर्ट में खुलासा

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी बागपत पूर्णेंदु सिंह ने क्षेत्राधिकारी को इस पूरी घटना की निष्पक्ष जांच सौंप दी थी. जब सीओ ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी तो उसमें अग्रवाल मंडी टटीरी पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की भारी लापरवाही और लचर रवैया खुलकर सामने आ गया. रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि यदि पुलिस ने समय रहते सतर्कता बरती होती तो कॉलेज परिसर में इस तरह का बड़ा खूनी संघर्ष टाला जा सकता था. रिपोर्ट के आधार पर एसपी बागपत ने बिना किसी देरी के बड़ा और कड़ा कदम उठाते हुए अग्रवाल मंडी टटीरी पुलिस चौकी पर तैनात सभी 14 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन हाजिर कर दिया है.

चौकी इंचार्ज और दरोगा समेत पूरा स्टाफ लाइन हाजिर

गाज गिरने वाले पुलिसकर्मियों में अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी प्रभारी सीमा सिंह और दरोगा आलोक कुमार के अलावा महिला हेड कांस्टेबल कोमल हेड कांस्टेबल कैलाश शिवदत्त कन्हैया लाल राकेश कुमार करतार सिंह राजकुमार गजेंद्र सिंह विपिन कुमार तथा कांस्टेबल अभिषेक विशाल पंवार और लवकुश शामिल हैं. यानी चौकी पर तैनात समस्त पुलिस बल को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है. पुलिस महकमे में एक साथ इतने बड़े पैमाने पर हुई इस कार्रवाई से पूरे जिले के पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था में कोताही बरतने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और क्षेत्र में पूरी सख्ती के साथ शांति व्यवस्था कायम रखी जाएगी.Baghpat school clash, Shastri Smarak Inter College Pandra Baghpat, SP Purnendu Singh Agrawal Mandi, student violence Baghpat

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Baghpat,Uttar Pradesh

First Published :

October 22, 2026, 19:11 IST



Source link

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. मिशन शक्ति 6.0 के तहत रॉबर्ट्सगंज में लगा करियर मेला, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Next Post

तमिल सिनेमा की 7 सबसे बड़ी ओपनर फिल्में, किस नंबर पर है ‘जेलर 2’? टॉप पर रजनीकांत ने किया है कब्जा

Next Post
तमिल सिनेमा की 7 सबसे बड़ी ओपनर फिल्में, किस नंबर पर है ‘जेलर 2’? टॉप पर रजनीकांत ने किया है कब्जा

तमिल सिनेमा की 7 सबसे बड़ी ओपनर फिल्में, किस नंबर पर है 'जेलर 2'? टॉप पर रजनीकांत ने किया है कब्जा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement