• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UP Chunav: आजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने किसे कहा ‘रामपुर का रावण’, भेष बदलकर कौन रच रहा साजिश?

Admin by Admin
October 22, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
UP Chunav: आजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने किसे कहा ‘रामपुर का रावण’, भेष बदलकर कौन रच रहा साजिश?


Last Updated:October 22, 2026, 19:03 IST

Akhilesh Yadav vs Asaduddin Owaisi: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी का नाम लिए बगैर उन्हें रावण कहकर संबोधित किया. साथ चुनाव के समय उनके यूपी आने पर कहा कि रावण ने भी एक दिन के लिए भेष बदलकर मां सीता का अपहरण किया था. इस मुलाकात के बाद अखिलेश ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने आजम खान को परेशान करने के लिए झूठे मुकदमे लगाए हैं.

आजम से मुलाकात के बाद अखिलेश ने किसे कहा 'रामपुर का रावण'Zoom

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की.

रामपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा की हलचल के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मिलने रामपुर जेल पहुंचे. बताया जा रहा है कि मुलाकात की पहले से परमिशन लिए जाने के चलते दोनों नेता करीब 45 मिनट आमने-सामने बैठकर बातचीत कर पाए. मुलाकात के बाद मीडिया से मुखातिब हुए अखिलेश यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस मुलाकात के दौरान पारिवारिक, इमोशन बातों के साथ मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी बातचीत हुई. अखिलेश यादव का आजम खान से मिलने का प्रोग्राम बनने के पीछे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के हालिया रामपुर रैली को बताया जा रहा है. हालांकि आजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने ओवैसी की तुलना रावण से कर दी.

असदुद्दीन ओवैसी पर क्या बोले अखिलेश यादव?

जेल में आजम खान से मुलाकात के बाद जब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मीडिया से बात कर रहे थे तब एक महिला पत्रकार उनसे बार-बार एक ही सवाल रट लगाए हुए थी कि AIMIM कह रही है कि असदुद्दीन की रैली से आप डर गए हैं, इसलिए एक साल बाद आजम खान से मिलने जेल आए हैं. बार-बार सवाल रिपीट होने पर अखिलेश यादव ने ओवैसी का नाम लिए बगैर कहा- ‘आपने हमने देखा है कि रावण ने भी एक दिन के लिए भेष-भूषा बदला था. रावण भी एक दिन के लिए भेष-भूषा बदलकर सीता मां को लेकर गया था. यहां तो इतने दिनों से भेष भूषा बदला हुआ है.’

इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा, ‘इस जिले का नाम ही रामपुर है. रामपुर की भावना को किस तरह से कुचला जा रहा है. रामपुर की भावना को मारा जा रहा है. आपसे बेहतर कौन नहीं जानता होगा. सच्चाई तो ये है कि समाजवादी पार्टी और आदरणीय आजम खान साहब सामाजिक न्याय का राज आए उसी दिशा में काम कर रहे हैं.’ उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खान पर फर्जी मुकदमे लगाकर जिस तरीके से उन्हें परेशान किया जा रहा है ऐसा दुनिया में किसी के साथ नहीं हुआ होगा. अखिलेश यादव ने आजम खान के बनाए जौहर यूनिवर्सिटी को ढहाए जाने के आए आदेश को लेकर कहा कि बीजेपी की सरकारों को शिक्षा दीक्षा से कोई मतलब नहीं है.

ओवैसी ने आजम खान के प्रति दिखाई सहानुभूति

18 अक्टूबर को रामपुर की जनसभा में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आजम खान को लेकर अखिलेश यादव को जमकर निशाने पर लिया था. ओवैसी ने कहा- मैं चाहता हूं कि आजम खान साहब की तकालीफ और मुसीबतें खत्म हो जाएं. हम अल्लाह से दुआ भी करते हैं कि अल्लाह उनकी मुश्किलात में आसानी पैदा कर दे. हम एक साल से फतेहगढ़ जेल में मौलाना तौकीर रजा खान है. हम अल्लाह से दुआ करते हैं कि अल्लाह उनकी भी रिहाई जल्द से जल्द करवा दे. मेरे अजीज दोस्तों और बुजुर्गों सवाल ये पैदा होता है. जब हम जेल को जाते हैं शिफा रहमान जेल को गए. सफूरा जरगर जेल को गई. इशरत जेल को गई. शरजील इमाम जेल में हैं. मगर क्या आपने देखा कि भैया (अखिलेश यादव) ने रात के 12:00 बजे एक्स पर लिख कर कहा हो- ‘अरे छुड़ाओ इनको.’

भैया ने रात के 12:00 बजे एक्स पर लिखा कि एक नौजवान लीडर को उठा लिया गया है. कहां है तलाश करो? भैया (अखिलेश यादव) आपको याद नहीं आए ये लोग. आपको याद नहीं आया अब्दुल? अगर सैफाई का कोई यादव जेल में चला जाएगा मां छह महीने के लिए तो भैया लखनऊ में चक्का जाम कर देंगे. क्यों करेंगे कि मेरा यादव है और अब्दुल बेचारा जेल में सड़ रहा है तो भैया बोलेंगे फिक्र मत करो जैसे तुम जेल से निकलना हमको बस वोट दे देना.

अखिलेश-आजम की मुलाकात का क्रेडिट ले रही AIMIM

असदुद्दीन ओवैसी का यह बयान आने के बाद ही अखिलेश यादव का आजम खान से मिलने का कार्यक्रम मीडिया में बाहर आया था. इसके बाद से AIMIM के नेता लगातार कह रहे हैं कि अखिलेश यादव पूरी तरह से ओवैसी से डर गए हैं. जो अखिलेश यादव एक साल से जेल में आजम खान से मिलने नहीं गए उन्होंने अचानक ऐसा क्यों किया. यहां जानकारी के लिए बता दूं कि कुछ दिन पहले ही आजम खान की बेगम और पूर्व राज्य सभा सदस्य डॉ. तंजीन फातिमा अखिलेश यादव के घर उनसे मिलने गई थीं. उसके बाद मीडिया में बरेली, मुरादाबाद और बरेली मंडल में विधानसभा सीटों की डिमांड को लेकर मीडिया में खबरें आई थीं, जिसपर तंजीन काफी नाराज भी हुई थीं.

About the Author

authorimg

अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एडिटर (सहयोगी संपादक) पद पर कार्यरत हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक…

और पढ़ें

Location :

Rampur,Rampur,Uttar Pradesh

First Published :

October 22, 2026, 19:03 IST



Source link

Views: 100
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

‘जिसके साथ जिंदगी की…’, ‘करण जौहर को कैसा लाइफ पार्टनर चाहिए? फिल्ममेकर ने विजय देवरकोंडा के सामने किया खुलासा

Next Post

केकराही. न्याय पंचायत स्तरीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सकुशल संपन्न

Next Post

केकराही. न्याय पंचायत स्तरीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सकुशल संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement