• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, मगर शादी का वादा…’, लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का युवाओं को संदेश

Admin by Admin
October 22, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
‘गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, मगर शादी का वादा…’, लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का युवाओं को संदेश


Last Updated:October 22, 2026, 15:22 IST

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के सातवें दीक्षांत समारोह के दौरान प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने युवाओं को रिश्तों की जिम्मेदारी समझने और आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि गर्लफ्रेंड बनाने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन अगर शादी का वादा किया है तो उसे निभाना भी जरूरी है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने युवाओं को रिश्तों की जिम्मेदारी समझने और आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि गर्लफ्रेंड बनाने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन अगर शादी का वादा किया है तो उसे निभाना भी जरूरी है. युवाओं को पहले अपने पैरों पर खड़ा होना चाहिए, ताकि वे भविष्य में परिवार की जिम्मेदारी उठा सकें. 13-14 साल की उम्र में किसी लड़की को मां बनाकर छोड़ना गलत है.

बता दें कि राज्यपाल गुरुवार को महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के सातवें दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने कम उम्र में मातृत्व और रिश्तों से जुड़ी जिम्मेदारियों पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने फैसलों और उनके परिणामों के प्रति जिम्मेदार होना चाहिए. 13-14 साल की उम्र में किसी लड़की को मां बनाकर छोड़ देना सही नहीं है.

विद्यार्थियों को दी गई डिग्री और डिप्लोमा
लखनऊ में महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के 7वें दीक्षांत समारोह में कुल 2,279 विद्यार्थियों को डिग्री और डिप्लोमा प्रदान की गई. इनमें 20 शोधार्थियों को पीएचडी, 324 विद्यार्थियों को पोस्ट ग्रेजुएशन और 1,612 विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन की डिग्री दी गई. इसके अलावा 323 विद्यार्थियों को डिप्लोमा प्रदान किया गया. इस दौरान प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी मौजूद थे. इस दीक्षांत समारोह में यूनिवर्सिटी कैंपस में मिनी एक्सपो भी लगाया गया था.

‘मैं लव मैरिज के खिलाफ नहीं हूं’
बता दें कि इससे पहले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के 24वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने युवाओं को संदेश देते हुए यही बात कही थी. उन्होंने कहा था, ‘मैं लव मैरिज के खिलाफ नहीं हूं, आप करिए लव मैरिज, लेकिन उसके बाद शादी भी कीजिए. प्रेम है तो शादी कीजिए, लेकिन तभी कीजिए जब आत्मनिर्भर हो जाइए.’ उन्होंने अपने बेटे का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने अपने बेटे से कहा है कि अगर कोई लड़की पसंद आ जाए तो बता देना, शादी करवा दूंगी, लेकिन उसे कोई पसंद ही नहीं आई.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

October 22, 2026, 15:22 IST



Source link

Views: 110
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

‘हनुमान’ फेम तेजा सज्जा की होने वाली है शादी, जानिए कौन है दुल्हनिया? उदयपुर में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग

Next Post

Ramayana Ticket Price: रणबीर की ‘रामायण’ की सबसे सस्ती टिकट यहां, 200 से 3,000 तक है दाम, जानें कहां कितना रेट

Next Post
Ramayana Ticket Price: रणबीर की ‘रामायण’ की सबसे सस्ती टिकट यहां, 200 से 3,000 तक है दाम, जानें कहां कितना रेट

Ramayana Ticket Price: रणबीर की 'रामायण' की सबसे सस्ती टिकट यहां, 200 से 3,000 तक है दाम, जानें कहां कितना रेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement