Last Updated:
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट कमाल कर रहे हैं. गुरुवार को भारत के लिए कंपाउंड मिक्स्ड आर्चरी में शीतल देवी और तोमन कुमार ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इसके अलावा टेबल टेनिस में भाविना पटेल ने भी मेडल पक्का किया है.
एशियन पैरा गेम्स लाइव
Asian Para Games Live Update Day-4: एशियन पैरा गेम्स 2026 का आज चौथा दिन है. चौथे दिन के खेल में भारतीय एथलीट पैरा बैडमिंटन, एथलेटिक्स, तैराकी, शूटिंग, आर्चरी और टेबल टेनिस जैसी प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे. खेल के तीसरे दिन तक भारतीय खिलाड़ियों ने 62 मेडल जीत लिए हैं, जिसमें 14 गोल्ड मेडल शामिल है. इसके अलावा 21 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है. ऐसें चौथे दिन के लाइव अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ.
भविना पटेल और शुभम वाधवा ने मिक्स्ड डबल्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल
भारत की भविना पटेल और शुभम वाधवा ने मिक्स्ड डबल्स क्लास XD7 में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. सेमीफाइनल में उन्हें दक्षिण कोरिया के येओंगजिन जांग और मिग्यू ली से 1-3 (6-11, 11-8, 5-11, 9-11) से हार का सामना करना पड़ा. इस जोड़ी ने एशियन पैरा गेम्स में भारत के लिए पहला डबल्स मेडल जीता है, और इस संस्करण में यह देश का छठा टेबल टेनिस मेडल है. महिला सिंगल्स क्लास 4-5 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद, यह भविना का दूसरा मेडल है.
शीतल देवी और तोमन कुमार ने मिक्स्ड कंपाउंड आर्चरी में जीता गोल्ड
भारत की शीतल देवी और तोमन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई पैरा खेलों की तीरंदाजी प्रतियोगिता की कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, जबकि स्वाति चौधरी ने महिला डब्ल्यू1 श्रेणी में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा. शीतल और तोमन ने मौजूदा खेलों में तीरंदाजी में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया. इससे पहले शीतल ने महिला कंपाउंड युगल स्पर्धा में पायल नाग के साथ मिलकर रजत पदक जीता था.
शीतल का यह एशियाई पैरा खेलों में मिश्रित टीम वर्ग में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है. इससे पहले उन्होंने 2023 के हांगझोउ खेलों में राकेश कुमार के साथ मिलकर खिताब जीता था. शीतल और तोमन ने फाइनल में इंडोनेशिया की तेओडोरा ऑडी आयुडिया फेरेली और केन स्वागुमिलंग को 151-148 से हराया.
क्वालीफाइंग राउंड में विश्व रिकार्ड बनाने वाली शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने फाइनल में शुरू से लेकर आखिर तक अपनी बढ़त बनाए रखी. भारतीय टीम ने पहले सेट में 38-37 से बढ़त हासिल कर ली. इसके बाद उन्होंने दूसरे सेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया और 77-73 के अंतर से अपनी बढ़त चार अंक की कर दी. इस दौरान उन्होंने केवल एक अंक गंवाया.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

