Last Updated:
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, रूह कंपा देने वाली साजिश की परतें खुलती जा रही हैं. पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि हमलावर पूरी तैयारी और पुख्ता रिहर्सल के साथ अभिनेता का शिकार करने निकले थे.
टाइगर श्रॉफ पर जुहू इलाके में जानलेवा हमला हुआ था.
Tiger Shroff Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना में जांच के दौरान एक और अहम खुलासा हुआ है. मुंबई पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने अभिनेता टाइगर की कार पर हमला करने से पहले गोली चलाने की प्रैक्टिस की थी. सूत्रों ने बताया कि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने से पहले आरोपियों ने मुंबई के पास ही एक जगह पर बंदूक से गोली चलाने की प्रैक्टिस की थी. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को उस जगह की जानकारी दी है, जहां उन्होंने बंदूक की जांच करने के लिए फायरिंग की थी.
सूत्रों के अनुसार, प्रैक्टिस के दौरान एक आरोपी ने दो गोलियां चलाईं, जबकि दूसरे आरोपी ने एक गोली चलाकर बंदूक की जांच की थी. आरोपी यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि बंदूक ठीक से काम कर रही है या नहीं. बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी प्रैक्टिस के दौरान गोली चलाने में सफल रहे थे. जांच में यह भी सामने आया है कि अंधेरी के जिस होटल में आरोपी ठहरे हुए थे, वहां कमरे में बंदूक की जांच करते समय मिसफायर भी हुआ था. सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान गोली बेड पर चली थी. हालांकि, इस घटना के बावजूद होटल के किसी कर्मचारी या बाहर मौजूद किसी व्यक्ति को शक नहीं हुआ कि कमरे में गोली चली है.
फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ में सामने आई जानकारियों के आधार पर मुंबई के पास फायरिंग की प्रैक्टिस वाली जगह और वारदात से पहले की गई तैयारियों की जांच कर रही है. बता दें कि 18 अक्टूबर की शाम को मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हमला हुआ था. शूटरों ने कार के नजदीक से उन पर गोलियां चलाई थीं. इस हमले में पास खड़े टाइगर का ड्राइवर घायल हो गया. साथ ही, एक ऑटो ड्राइवर को भी गोली लगी थी. इस मामले में अब तक तीन शूटरों समेत करीब 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. तीनों शूटरों की गिरफ्तारी राजस्थान के कोटा से हुई. वहीं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हथियार सप्लाई करने के आरोप में कुणाल, सुमित, राधा और बबीता को गिरफ्तार किया.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

