• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Diwali Cleaning : 1 दिन में साफ हो जाएगा पूरा घर, दिवाली में यहां से शुरू करें सफाई, आप न करना गलती

Admin by Admin
October 21, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Diwali Cleaning : 1 दिन में साफ हो जाएगा पूरा घर, दिवाली में यहां से शुरू करें सफाई, आप न करना गलती


Last Updated:October 21, 2026, 21:40 IST

Diwali cleaning tips : क्या आप भी दीपावली की सफाई करना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं पा रहे कि शुरू कहां से करें. कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप कम समय में घर के कोने-कोने को चमका सकते हैं. आइए जानते हैं 4 ऐसे तरीके. सुल्तानपुर की गृहणी सरिता श्रीवास्तव लोकल 18 से बताती हैं कि सफाई शुरू करने से पहले घर में फैले सामान को व्यवस्थित कर लें. अलमारी, टेबल, सोफा और बेड पर रखी गैरजरूरी चीजों को अलग कर दें. पहले पंखों, खिड़कियों और दरवाजों की सफाई करें. इन जगहों पर अक्सर धूल और मिट्टी जमा हो जाती है, जो बाद में फर्श पर गिरती है. घर के सभी कमरों, पंखों, खिड़कियों और फर्नीचर की सफाई करने के बाद ही फर्श साफ करें.

सुल्तानपुर. दीपावली के त्योहार पर घर की साफ-सफाई करना हर किसी के लिए जरूरी होता है, लेकिन व्यस्त दिनचर्या के चलते कई बार लोगों को इसके लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता. ऐसे में कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप कम समय में घर के कोने-कोने को चमका सकते हैं. आइए जानते हैं 4 ऐसे तरीके, जिनसे सफाई का काम आसान हो जाएगा. सुल्तानपुर की गृहणी सरिता श्रीवास्तव लोकल 18 से बताती हैं कि दीपावली की सफाई शुरू करने से पहले घर में फैले सामान को व्यवस्थित कर लें. अलमारी, टेबल, सोफा और बेड पर रखी गैरजरूरी चीजों को अलग कर दें. जिन सामानों का इस्तेमाल लंबे समय से नहीं किया जा रहा है, उन्हें हटाने से घर में जगह खाली हो जाएगी. इसके बाद सफाई करने में आसानी होगी और बार-बार सामान उठाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. एक कमरे की सफाई पूरी करने के बाद ही दूसरे कमरे में जाएं. इससे आपका समय बचेगा और घर भी जल्दी साफ हो जाएगा.

पंखे और खिड़कियों की सफाई पहले करें
सरिता श्रीवास्तव बताती हैं कि घर की सफाई करते समय सबसे पहले पंखों, खिड़कियों और दरवाजों की सफाई करें. इन जगहों पर अक्सर धूल और मिट्टी जमा हो जाती है, जो बाद में फर्श पर गिरती है. पंखों की सफाई के लिए पुराने तकिए के कवर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे धूल इधर-उधर फैलने के बजाय कवर के अंदर ही जमा हो जाएगी. खिड़कियों और दरवाजों को साफ करने के लिए सूखे कपड़े के बाद हल्के गीले कपड़े का इस्तेमाल करें. इससे सफाई कम समय में पूरी होगी और दोबारा फर्श साफ नहीं करना पड़ेगा.

किचन की सफाई के लिए अपनाएं ये तरीका

सरिता के मुताबिक, दीपावली पर किचन की सफाई करना सबसे ज्यादा मेहनत वाला काम माना जाता है. इसे आसान बनाने के लिए सबसे पहले किचन के प्लेटफॉर्म से सभी डिब्बे और बर्तन हटा दें. इसके बाद एक-एक करके गैस स्टोव, टाइल्स और प्लेटफॉर्म की सफाई करें. चिकनाई हटाने के लिए गुनगुने पानी और बर्तन धोने वाले लिक्विड का इस्तेमाल किया जा सकता है. मसालों के डिब्बों को बाहर से साफ करके व्यवस्थित तरीके से रखें. इससे किचन साफ-सुथरा दिखेगा और त्योहार के दौरान खाना बनाने में भी परेशानी नहीं होगी.

फर्श की सफाई सबसे आखिर में करें

सरिता बताती हैं कि घर के सभी कमरों, पंखों, खिड़कियों और फर्नीचर की सफाई करने के बाद ही फर्श साफ करें. इससे ऊपर से गिरने वाली धूल और गंदगी को दोबारा साफ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सबसे पहले झाड़ू या वैक्यूम क्लीनर से धूल हटाएं और फिर फर्श को उपयुक्त क्लीनर मिले पानी से पोछें. कोनों और फर्नीचर के नीचे सफाई करना न भूलें, क्योंकि यहां अक्सर धूल जमा रहती है. सफाई के बाद खिड़कियां खोल दें, ताकि हवा आने-जाने से फर्श जल्दी सूख जाए. इस तरीके से कम मेहनत में घर चमक उठेगा.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

Location :

Sultanpur,Uttar Pradesh

First Published :

October 21, 2026, 21:40 IST



Source link

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. बैंक ऋण, स्वयं सहायता समूह और रोजगार परक योजनाओं की प्रगति पर होगी चर्चा

Next Post

सोनभद्र. वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए डीएम ने दिए कड़े निर्देश

Next Post

सोनभद्र. वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए डीएम ने दिए कड़े निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement