Last Updated:
Deoria Double Murder News: देवरिया जिले के दो अलग-अलग थाने क्षेत्र में हादसे और वारदात के चलते पांच लोगों की मौत हो गई. जिले के भटनी थाना क्षेत्र में आग लगने से दो बच्चे समेत एक बुजुर्ग की मौत हो गई. वहीं मईल थाना क्षेत्र में दो लोगों की निर्ममता से हत्या कर दी गई.
देवरिया में अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत.
देवरियाः उत्तर प्रदेश के दवरिया जिले में एक जगह आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं दो लोगों की हत्या कर दी गई. जिले के भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से दो बच्चे और एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई. महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी ने घटनास्थल का दौरा किया.
About the Author

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

