लखनऊः शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर की गिरफ्तारी भले ही हो गई है. लेकिन शिवा की मौत की राज से अब भी पर्दा उठना बाकी है. हालांकि इस बीच श्रद्धा-शिवा की बातचीत और श्रद्धा के वीडियो लगातार वायरल होते रहे हैं. इसी कड़ी में श्रद्धा का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें किसी एक सर का जिक्र किया गया है. हालांकि यह सर कौन हैं, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है. श्रद्धा ने कई बार अपने वीडियो व शिवा से हुई बातचीत में इस शख्स का जिक्र किया है.
वायरल ऑडियो में शिवा और श्रद्धा के बीच हुई बातचीत के अंश
श्रद्धा — तुमने गोल-गोल घुमाकर मेरी बदनामी कराई है.. लोग आते भी मेरे हिसाब से, जाते भी मेरे हिसाब से हैं.. एटलीस्ट जब तक मेरा मन है, तब तक तो मैं रहूंगी.. उसके बाद मैं देखूंगी कि क्या करना है!!
दूसरा युवक — इसके बारे में सर ये भी बता रहे थे..
श्रद्धा — क्या?? युवक — कि उसका नुकसान-वुकसान हो गया है.. श्रद्धा (चौंकते हुए) — सर को कैसे पता ये सारी बातें?? एक हैं, इसके जानने वाले ऑफिसर.. वो मेरे भी जानने वाले हैं खैर, मतलब, सर नहीं हैं.. मेन सर नहीं हैं.. एक ऑफिसर हैं जानने वाले, उनको पता चला कि आजकल तो दुबे जी यहां इसके साथ घूम रही हैं.. ठीक है, तो उसने बोला, दोस्त हैं.. तो फिर उन्होंने बताया, कहा कि नहीं पहले तो पैसे मैं ठीक-ठाक लड़का था.. अभी कुछ नुकसान-वुकसान भी हुआ था इसका.. पता नहीं तुम्हारे बारे में क्या-क्या डीटेल्स उन्होंने निकाल लीं..
शिवा — सही डिटेल्स निकाली हैं..
श्रद्धा — हां तो जब वो डिटेल्स निकाल सकते हैं न तो बंबू भी कर सकते हैं.. ठीक है.. तो एक आंसू अगर मेरा बह गया न.. क्योंकि गलत मेरे साथ हुआ है यहां पे.. वादे करते समय नहीं समझ में नहीं आ रहा था तुम्हें.. कभी छोड़कर नहीं जाऊंगा.. साथ रहूंगा, ये करूंगा, वो करूंगा, अब तुम मुझे छोड़ के जा रहे हो..
दूसरा युवक — क्या हुआ क्या है!!
श्रद्धा — कुछ हुआ ही तो नहीं है.. बस पता ही नहीं है, क्या हो रहा है!! समझ में ही नहीं आ रहा है.. ये मुझे दो दिन से इग्नोर कर रहा है.. इसकी लाइफ में कोई लड़की आ गई..
शिवा — कोई लड़की नहीं है, कोई लड़की नहीं है.. आपको डिटेल्स निकलवाना है, डिटेल्स निकलवा लो.. आपके लिए तो चुटकियों का काम है.. कॉल डिटेल्स, साइबर से सब चुटकियों में निकलवा लोगी..
बता दें कि अभी तक श्रद्धा और शिवा की बातचीत के जो ऑडियो सामने आए हैं, उससे ये साफ हो गया है कि श्रद्धा शिवा को मानसिक तौर पर परेशान कर रही थी और उसके साथ गंदा व्यवहार करती थी. क्योंकि वह कई कथित ऑडियो में शिवा को गंदी-गंदी गालियां देती हुई सुनाई देती है. हालांकि अब श्रद्धा की गिरफ्तारी के बाद शिवा की मौत के राज से पर्दा हटेगा.

