Last Updated:
आलिया भट्ट संग काम कर चुकीं एक्ट्रेस दिव्या विनेकर के निधन की खबर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. एक्ट्रेस के यूं अचानक चले जाने से बॉलीवुड में शोक की लहर है. दिव्या ने आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘डार्लिंग्स’ में काम किया था. दिव्या ने फिल्म में महिला कांस्टेबल के रोल से लोगों का दिल जीत लिया था. इसके अलावा वह विद्या बालन की फिल्म ‘जलसा’ में भी काम कर चुकी थीं. एक्ट्रेस के निधन की जानकारी उनकी दोस्त और आरजे रोहिणी रामनाथन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. पर दी.
आलिया की को-स्टार का निधन (फोटो साभार. instagram@divyavinekar)
नई दिल्ली. एक्टिंग की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आ रही है. आलिया भट्ट संग काम कर चुकी एक्ट्रेस दिव्या विनेकर का हाल ही में निधन हो गया है. एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर दिव्या विनेकर के अचानक निधन से इंडस्ट्री में हो गया है. दिव्या ने आलिया भट्ट और शेफाली शाह की फिल्म ‘डार्लिंग्स’ में महिला कांस्टेबल का किरदार निभाया था.इसके अलावा उन्होंने विद्या बालन संग भी काम किया था. उनके निधन की जानकारी उनकी एक दोस्त ने पोस्ट शेयर कर दी है.
दिव्या के निधन के बारे में उनकी दोस्त और सहकर्मी आरजे रोहिणी रामनाथन ने एक पोस्ट शेयर कर दी है. मंगलवार, 20 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर उन्होंने एक भावुक के जरिए लोगों को दिव्या के निधन की खबर दी. इस मुश्किल घड़ी में उनका परिवार और करीबी लोग इस दुख से उबरने की कोशिश कर रहे हैं.लेकिन निधन की वजह अब तक सामने नहीं आई है.
भावुक पोस्ट के जरिए दोस्त ने दी जानकारी
रोहिणी रामनाथन ने आज यानी 20 अक्टूबर को अपनी पोस्ट में अपनी दोस्त दिव्या के निधन की जानकारी शेयर की है. उन्होंने फैंस को बताया है कि वह अब इस दुनिया में नहीं रही हैं. उन्होंने लिखा कि बहुत दुख हो रहा है कि कि वो अब इस दुनिया में नहीं रही हैं. उनका निधन अचानक हुआ है. परिवार के साथ-साथ उन सभी लोगों के लिए भी यह बड़ा सदमा है, जिनकी जिंदगी में दिव्या ने अपनी जगह बनाई थी. दिव्या ने कहा कि ये जानकारी इसलिए दी गई है कि ताकि जो सोग दिव्या को आखिरी विदाई देना चाहते हैं. वो अंतिम दर्शन के लिए पहुंच सके.
आलिया की को-स्टार का निधन
(फोटो साभार. instagram@divyavinekar)
रोहिणी ने बताई दिव्या की खासियत
अपनी पोस्ट में रोहिणी ने दिव्या को याद करते हुए बताया कि वह उनके लिए सिर्फ एक दोस्त नहीं, बल्कि निजी जिंदगी और काम दोनों ही जगह एक बड़ा सपोर्ट थीं. उन्होंने कहा फीवर एफएम में साथ काम करने वाले सभी लोगों के लिए वह बहुत खास थीं.अपने काम को लेकर भी वह बहुत सीरियस थीं. वह बहुत मेहनती भी थीं. अपने टैलेंट के जरिए उन्होंने फैंस के दिल में अपनी अलग जगह बनाई थी.
बता दें कि दिव्या विनेकर ने साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘डार्लिंग्स’ में महिला कांस्टेबल की भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में आलिया भट्ट और शेफाली शाह मुख्य भूमिकाओं में थीं. फिल्म में विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू भी नजर आए थे. जस्मीत के. रीन के निर्देशन में बनी इस फिल्म के जरिए आलिया भट्ट ने बतौर निर्माता भी अपनी शुरुआत की थी.फिलहाल उनके निधन की वजह को लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है.
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

