Last Updated:
नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा का वादा है कि वो पर्दे पर ‘रामायण’ के जरिए एकदम अनोखा अनुभव लेकर आ रहे हैं. मेकर्स भव्य बजट में बनी महाकाव्य रामायण से दर्शकों को सिनेमा का अद्भुत अनुभव कराने वाले हैं. 4000 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी रामायण दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज के लिए तैयार है. आज दशहरा के मौके पर भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने जा रही है. वहीं विदेशों में इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है.
नई दिल्ली. नितेश तिवारी की ‘रामायण’ बॉलीवुड की सबसे अवेटेड फिल्मों में शामिल है. फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. 4000 करोड़ के भारी भरकम बजट में बन रही इस फिल्म को लेकर मेकर्स ने जबरदस्त बज बना रखा है. नितेश तिवारी अपनी इस फिल्म में सितारों की पूरी फौज लेकर आ रहे हैं. वीएफएक्स, सेट और स्टारकास्ट पर मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया है.
रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, यश रावण, सनी देओल हनुमान, लारा दत्ता कैकेयी, रकुल प्रीत सूर्पणखा, अरुण गोविल दशरथ, काजल अग्रवाल मंडोडरी, शीबा चड्ढा मंथरा और अनुपम खेर जटायु को आवाज दे रहे हैं. इन दिग्गजों को एक साथ पर्दे पर देखना किसी करिश्मे से कम नहीं है.
आज दशहरा के मौके पर भारत में एडवांस बुकिंग शुरू होने जा रही है. वहीं विदेशों में रामायण की एडवांस बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है. एडवांस बुकिंग में ही फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है. अमेरिका, कनाडा में नितेश तिवारी की फिल्म ने पहले ही दिन जबरदस्त कमाई कर ली है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म रामायण ने एडवांस बुकिंग के पहले ही दिन विदेशी बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है. फिल्म ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 500,000 USD की कमाई कर ली.
‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग यूके, कनाडा, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुईं. ईटाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार फिल्म्स डिस्कोर्स के आंकड़ों के अनुसार पहले ही दिन रामायण को जबरदस्त रिस्पांस मिला. फिल्म की कमाई बता रही है कि दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है.
फिल्म्स डिस्कोर्स के आंकड़ों का हवाला देते हुए इस मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि रामायण की एडवांस बुकिंग की कमाई में नॉर्थ अमेरिका का बड़ा हिस्सा रहा है. नॉर्थ अमेरिका से फिल्म की कुल 558,000 USD कमाई हुई है. वहीं यूके में फिल्म का कलेक्शन 141,000 USD रहा है.
अब अगर ऑस्ट्रेलिया में फिल्म की एडवांस बुकिंग में कमाई की बात करें तो रामायण की 72,000 USD कमाई हुई है. रामायण का अमेरिका में प्रीमियर भी भारत से एक दिन पहले होगा. जहां नितेश तिवारी की मेगा फिल्म भारत में 5 नवंबर में रिलीज हो रही. वहीं यूएस में इसका 4 नवंबर को प्रीमियर है.
बुधवार, 4 नवंबर को यूएस में होने वाली स्क्रीनिंग के जबरदस्त टिकट बिक रहे हैं. इस दिन के रामायण के अबतक यूएस में 10,800 टिकट बिक चुके हैं जिससे 210,000 USD की कमाई हो चुकी है.

