• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UP Election: प्रियंका गांधी के घर यूपी चुनाव पर महामंथन, सपा से 125-140 सीटें मांगने की तैयारी में कांग्रेस

Admin by Admin
October 20, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
UP Election: प्रियंका गांधी के घर यूपी चुनाव पर महामंथन, सपा से 125-140 सीटें मांगने की तैयारी में कांग्रेस


Last Updated:October 19, 2026, 23:56 IST

Congress Meeting: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आवास पर उत्तर प्रदेश चुनाव की रणनीति को लेकर एक अहम बैठक हुई है. इसमें प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और इमरान मसूद शामिल हुए. सूत्रों के अनुसार बैठक में तय हुआ है कि कांग्रेस सपा से 125 से 140 सीटों की मांग करेगी. अगले दो दिनों में सूची को अंतिम रूप देकर एक हफ्ते के भीतर इसे समाजवादी पार्टी को सौंपा जाएगा.

प्रियंका के घर यूपी चुनाव पर महामंथन, सपा से 125-140 सीटें मांगेगी कांग्रेसZoom

प्रियंका गांधी के घर यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक.

UP Congress News: दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आवास पर सोमवार को उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बैठक हुई. इसमें उत्तर प्रदेश की राजनीतिक रणनीति और समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ संभावित सीट शेयरिंग को लेकर मंथन किया गया. बैठक में उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद शामिल हुए. जानकारी के अनुसार, इसमें यूपी चुनाव को लेकर 5 सबसे अहम बिंदुओं पर बात हुई.

कांग्रेस पार्टी समाजवादी पार्टी को अपने उम्मीदवारों की लिस्ट एक हफ्ते में सौंपेगी. पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में लगभग 125 से 140 सीटों की एक संभावित सूची तैयार की गई है, जिसे सपा के सामने रखी जाएगी. इसके लिए काफी सतर्कता बरती जा रही है. ऐसी कोशिश है कि गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर किसी भी प्रकार का पेंच न फंसे.

एक हफ्ते के भीतर सपा को सौंपी जाएगी सीटों की फाइनल लिस्ट

कांग्रेस पार्टी अगले एक हफ्ते के भीतर इस तैयार की गई 125-140 सीटों की सूची को आधिकारिक तौर पर समाजवादी पार्टी नेतृत्व को सौंप देगी. इस सूची को तैयार करने में पार्टी ने पूरी सावधानी बरती है. कांग्रेस ने उन सीटों को प्राथमिकता दी है जहां उम्मीदवारों की जीत की संभावना (जिताऊ उम्मीदवार) सबसे ज्यादा है, साथ ही वहां के स्थानीय जातिगत समीकरण, पार्टी का पारंपरिक वोट बैंक और कांग्रेस की ऐतिहासिक परंपरागत सीटों को भी विशेष रूप से ध्यान में रखा गया है.

अदला-बदली और सीटों के एडजेस्टमेंट पर पूरी तरह ओपन रहेगी कांग्रेस

सूत्रों का यह भी दावा है कि जब कांग्रेस इस सूची को लेकर समाजवादी पार्टी के साथ चर्चा करेगी, तो वह सीटों की अदला-बदली और संख्या को थोड़ा बहुत कम-ज्यादा करने को लेकर पूरी तरह ‘ओपन’ (लचीली) रहेगी. गठबंधन धर्म का पालन करते हुए पार्टी आपसी सहमति से सीटों के फेरबदल पर विचार करने के लिए तैयार है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

October 19, 2026, 23:56 IST



Source link

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सीता के रोल के लिए साई पल्लवी ही क्यों’, ‘रावण’ बने यश ने कर दिया खुलासा, पहले रणबीर कपूर भी हुए थे मुरीद

Next Post

‘ये कोई आम आपराधिक हमला नहीं’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर राम गोपाल वर्मा का बड़ा बयान

Next Post
‘ये कोई आम आपराधिक हमला नहीं’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर राम गोपाल वर्मा का बड़ा बयान

'ये कोई आम आपराधिक हमला नहीं', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर राम गोपाल वर्मा का बड़ा बयान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement