• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

एक्सरे मशीन में डाला बैग, फिर भागने लगा NRI, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर CISF जवान ने फिल्‍मी अंदाज में दबोचा | VIDEO

Admin by Admin
October 19, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
एक्सरे मशीन में डाला बैग, फिर भागने लगा NRI, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर CISF जवान ने फिल्‍मी अंदाज में दबोचा | VIDEO


होमताजा खबरदेश

एक्सरे में डाला बैग, फिर भागने लगा NRI, CISF जवान ने फिल्‍मी अंदाज में दबोचा

Last Updated:October 19, 2026, 22:17 IST

दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों की मुस्‍तैदी का शानदार मामला सामने आया है. इस मामले में सीआईएसएफ के जवानों ने बिल्कुल फिल्‍मी अंदाज में एक एनआईआर को दबोचा है. तलाशी लेने पर उसके अंडरगारमेंट से सेमी-सॉलिड संदिग्‍ध पदार्थ बरामद किया गया है. आरोपी एनआरआई युवक को आगे की जांच के लिए मेट्रो पुलिस के हवाले कर‍ दिया गया है.

एक्सरे में डाला बैग, फिर भागने लगा NRI, CISF जवान ने फिल्‍मी अंदाज में दबोचाZoom

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ के जवानों की मुस्‍तैदी का शानदार नमूना देखने को मिला है. (Image: CISF).

CISF News: दिल्‍ली के जामा मजिस्‍द मेट्रो स्‍टेशन की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों की मुस्‍तैदी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वाहवाही बटोर रहा है. जामा मस्जिद मेट्रो स्‍टेशन में हुई एक घटना से संबंध‍ित यह वीडियो बॉलीवुड की किसी मूवी के एक्‍शन सीन की तरह दिख रहा है. इस वीडियो में एक पैसेंजर स्‍टेशन से भागने की कोशिश करता है और उसे पकड़ने के लिए सीआईएसएफ का एक मुस्‍तैद जवान तेजी से दौड़ लगा देता है. इस दौरान सीआईएसएफ के जवान का अंदाज कुछ ऐसा है, जिसे देखने के बाद लोगों की सांसें थमी की थमीं रह जाएं. चलिए अब आपको विस्‍तार से बताते हैं, जामा मस्जिद मेट्रो स्‍टेशन में पूरा वाकया.

दरअसल, यह मामला 17 अक्‍टूबर की सुबह करीब नौ बजे का है. इसी बीच, गेट नंबर वन की तरफ से एक पैसेंजर मेट्रो स्‍टेशन में पहुंचा और अपना बैग जांच के लिए एक्‍स-रे मशीन में रख दिया. इसके बाद, वह डोर फ्रेम मेटल डिटेक्‍टर (डीएफएमडी) से गुजरने के बाद अपना बैग उठाने के लिए एक बार फिर एक्‍सरे मशीन के पास पहुंच गई. इसी बीच, सीआईएसएफ के एक जवान को बैग के भीतर कुछ संदिग्‍ध सामान दिखाई दिया. बारीकी से बैग की जांच करने के लिए सीआईएसएफ के स्‍क्रीनर बैग को एक बार फिर एक्‍सरे में डाला और पैसेंजर को इंतजार करने लगा. इस बीच, यह पैसेंजर कुछ इस तरह दिखाने लगा, जैसे वह किसी से फोन पर बात कर रहा हो.

फिर हुई बेहद हैरान करने वाली हरकत…
इसी बीच, कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले यह पैसेंजर तेजी से लेडीज फिस्क्रिंग बूथ के भीतर दाखिल हुआ और उस रास्‍ते से स्‍टेशन से बाहर की तरफ तेजी से दौड़ लगा दी. इसी बीच डीएफएमडी पर खड़े सीआईएसफ के जवान ने इस पैसेंजर को भागते हुए देखा तो उसने अपने हाथ में लिया डीएफएमडी एक तरफ फेंका और इस पैसेंजर के पीछे दौड़ लगा दी. पैसेंजर ट्रैवलेटर पर चढा, वहीं सीआईएसएफ का जवान सीढि़यों से उसकी तरफ लपका. दोनों लगभग एक ही समय पर मेट्रो स्‍टेशन के गेट नंबर एक के पास पहुंचे. सीआईएसएफ ने बिना कोई मौका दिए इस पैसेंजर को दबोच लिया. पीछे से सीआईएसएफ के दूसरे जवान भी वहां पहुंच गए और इस पैसेंजर को पकड़कर मेट्रो स्‍टेशन में ले आए.

बैग-अंडरवियर से बरामद हुआ संदिग्‍ध सामान
इस पैसेंजर को पकड़ने के बाद पहले उसके बैग की सघन तलाशी ली गई, जिससे सीआईएसएफ ने संदिग्‍ध सामान बरामद किया. इसके बाद, इस पैसेंजर की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान इसके अंडरवियर के अंदर से सेमी सॉलिड संदिग्‍ध पदार्थ बरामद किया गया. इस संदिग्‍ध पदार्थ को अंडरवियर में स्‍पेशल पॉकेट बनाकर छिपाया गया था. हालांकि सीआईएसएफ की तरफ से यह साफ नहीं किया गया है कि बरामद किया गया संदिग्‍ध पदार्थ क्‍या था. सीआईएसएफ सूत्रों की मानें तो फिलहाल संदिग्‍ध सामान के पहचान की प्रक्रिया जारी है. सीआईएसएफ के अनुसार, पकड़े गए पैसेंजर ने खुद को एनआईआर बताया है. उसका दावा है कि वह मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में रहता है.

यूपी के मुजफ्फर नगर का रहने वाला है आरोपी
वहीं मेट्रो पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मोहम्मद शोएब के रूप में हुई, जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है. आरोपी ने अपना दूसरा पता मलेशिया के कुआलालंपुर का बताया है. आरोपी के बैग में रखे अंडरगारमेंट के अंदर छिपाकर रखा गया करीब 155 ग्राम सोने जैसा पाउडर बरामद हुआ है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मलेशिया में टेक्सटाइल सेक्टर में काम करता है और 16 अक्टूबर को दिल्ली आया था. पूछताछ में उसने बताया कि वह जामा मस्जिद इलाके के एक होटल में ठहरा था और मेट्रो से लाजपत नगर जाने के लिए स्टेशन पहुंचा था. पुलिस के अनुसार, आरोपी बरामद पदार्थ के मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज नहीं दिखा सका और न ही उसे अपने पास रखने का संतोषजनक कारण बता पाया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दिल्ली पुलिस अधिनियम (DP Act) के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की.

About the Author

authorimg

First Published :

October 19, 2026, 18:25 IST



Source link

Views: 20
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Para Asian Games 2026: एशियन पैरा गेम्स में भारत का गोल्डन आगाज, तीन गोल्ड समेत जीते छह पदक

Next Post

‘इतने फैंस थे, फिर किसी ने उनको पकड़ा क्यों नहीं’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से भड़के विद्युत जामवाल, उठाए सवाल

Next Post
‘इतने फैंस थे, फिर किसी ने उनको पकड़ा क्यों नहीं’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से भड़के विद्युत जामवाल, उठाए सवाल

'इतने फैंस थे, फिर किसी ने उनको पकड़ा क्यों नहीं', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से भड़के विद्युत जामवाल, उठाए सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement