Last Updated:
Asian para games: एशियाई पैरा खेलों में भारत के रिंकू ने भाला फेंक एफ46 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया, जबकि अजीत सिंह को रजत से संतोष करना पड़ा. दोनों भारतीय खिलाड़ियों के बीच गोल्ड के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला. रिंकू ने 65.11 मीटर का थ्रो किया, जबकि अजीत का सर्वश्रेष्ठ प्रयास 65.02 मीटर रहा. एफ46 वर्ग में हाथ में कोहनी के ऊपर या नीचे विच्छेदन अथवा इसी तरह की शारीरिक अक्षमता वाले खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं.
रिंकू पैरा एशियन गेम्स का विनर
नागोया: भारत के रिंकू ने सोमवार को यहां एशियाई पैरा खेलों की पुरुषों की भाला फेंक एफ46 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि उनके हमवतन अजीत सिंह ने रजत पदक हासिल किया. रिंकू ने 65.11 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, उन्होंने अजीत को महज नौ सेंटीमीटर के अंतर से पीछे छोड़ा. अजीत ने 65.02 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता.
About the Author

Anshul TalmaleDeputy News Editor
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

