• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘बर्थडे पार्टी चल रही थी’, चश्मदीद ने बताया टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का आंखों देखा हाल

Admin by Admin
October 19, 2026
in मनोरंजन
0
‘बर्थडे पार्टी चल रही थी’, चश्मदीद ने बताया टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का आंखों देखा हाल


Last Updated:October 18, 2026, 23:49 IST

मुंबई के जुहू में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के चश्मदीद ने हैरान करने वाले खुलासे किए हैं. एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, बर्थडे पार्टी के बाद जैसे ही टाइगर अपनी कार से निकले, तभी एक संदिग्ध ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गनीमत रही कि टाइगर सुरक्षित हैं, लेकिन इस घटना में उनके ड्राइवर समेत दो लोग घायल हो गए हैं. इस हाई-प्रोफाइल हमले के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

ख़बरें फटाफट

'बर्थडे पार्टी चल रही थी', चश्मदीद ने बताया टाइगर श्रॉफ पर कैसे हुई फायरिंग Zoom

चश्मदीद ने बताया टाइगर श्रॉफ पर कैसे हुआ हमला. (फोटो: Instagram@tigerjackieshroff/IANS)

नई दिल्ली. मुंबई के जुहू में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले ने पूरी इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया है. हालांकि टाइगर इस घटना में बाल-बाल बच गए हैं, लेकिन मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी सलमा शेख के खुलासे ने सनसनी बढ़ा दी है. प्रत्यक्षदर्शी मुताबिक, एक बर्थडे पार्टी के बाद जैसे ही टाइगर अपनी कार से निकलने लगे, तभी उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई. इस वारदात ने मुंबई में फिल्मी सितारों की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस के पहरे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

न्यूज एजेंसी एआईएनएस के साथ बातचीत में प्रत्यक्षदर्शी सलमा शेख ने बताया, ‘हम अपने व्लॉग बना रहे थे. हजारों व्लॉगर वहां व्लॉग बना रहे थे. बर्थडे पार्टी चल रही थी, जिसमें काफी शोर था क्योंकि वे जन्मदिन मना रहे थे. उनके सभी साथी जन्मदिन मनाने के लिए अंदर चले गए, खाना-पीना कर रहे थे.’

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया आंखों देखा हाल

सलमा शेख ने आगे कहा, ‘कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह अपनी कार लेकर सड़क पर चल पड़े. तभी मच्छर की तरह दुबला-पतला लड़का, गरीब सा दिखने वाला, जैसे कोई फुटपाथ पर रहता हो. वह आया और फायरिंग शुरू कर दी और सभी को लगा कि कोई दीपावली के पटाखे फोड़ रहा है. लेकिन, जब टाइगर की कार रुकी और वह दर्द से कराहते हुए बाहर आए, तो खून का एक बड़ा धब्बा वहीं पड़ा रहा.’

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक्शन में पुलिस

दूसरी ओर, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस आयुक्त को फोन करके टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बारे में जानकारी ली. उन्होंने पुलिस आयुक्त को तत्काल जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टाइगर श्रॉफ को फोन किया और उनसे बात की. सीएम ने कहा कि हम सब उनके साथ हैं. हम आरोपियों को जल्द ही पकड़ लेंगे, और हमने उन्हें आश्वस्त किया कि वे चिंता न करें.

हमले में बाल-बाल बचे एक्टर टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों को पंचनामा और जांच प्रक्रिया के लिए जुहू पुलिस स्टेशन लाया जा रहा है. एक महिला को भी पंचनामा के लिए लाया गया है. हालांकि, उसकी पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. घटना पर डीसीपी मोहित गर्ग ने बताया, ‘टाइगर श्रॉफ एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वह वहां से निकल रहे थे, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर गोली चला दी. टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं. इस घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं. इनमें से एक उनका ड्राइवर है, जिसके हाथ में चोट आई है और उसका इलाज चल रहा है.’

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

October 18, 2026, 23:49 IST





Source link

Views: 20
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

लिंक एक्सप्रेसवे के पास 100 प्लॉट, ₹5000000000 की सड़कें, पूर्वांचल में उद्योग लगाने वालों के लिए बड़ी खबर

Next Post

DLF Mall of India Noida | Prachi Monga influencer

Next Post
DLF Mall of India Noida | Prachi Monga influencer

DLF Mall of India Noida | Prachi Monga influencer

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement