Last Updated:
Greater Noida Family Death Due To Noodle Eating: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध मौत के मामले में नोएडा पुलिस की जांच ने नया मोड़ ले लिया है. पुलिस के मुताबिक, यह मामला फूड पॉइजनिंग का नहीं बल्कि घरेलू कलह और प्रॉपर्टी विवाद के चलते हुई है. परिवार के मुखिया का अपनी मां से संपत्ति विवाद चल रहा था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों की पूरी पुष्टि हो जाएगी.
नूडल्स खाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की कैसे हुई मौत, पुलिस की जांच में पता चला. (फाइल फोटो)
Greater Noida 5 Death Due to Noodle Eating: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोंगो की संदिग्ध मौत मामले में नोएडा पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है. पुलिस की शुरुआती जांच में पहले आत्महत्या का मामला बताया जा रहा था. पुलिस के मुताबिक घर में किसी बाहरी शख्स की एंट्री के कोई सुराग नहीं हैं. अंदेशा लगाया जा रहा है कि फैमिली के मुखिया का अपनी मां से प्रॉपर्टी को लेकर लड़ाई चल रही थी. दरअसल, मृतक की मां ने अपनी प्रॉपर्टी बेटे को न देकर बेटियां में बांट दी थी.
पुलिस की अब तक की तफ्तीश में इस दिल दहला देने वाली घटना के पीछे पारिवारिक क्लेश और प्रॉपर्टी का विवाद था. मां ने अपनी प्रोपर्टी बेटे को देने के बजाय अपनी बेटियों के नाम कर दी थी, जिसे लेकर घर के भीतर भारी तनाव और कलह का माहौल बना हुआ था. इसी कलह और मानसिक दबाव के चलते परिवार के मुखिया ने खौफनाक कदम उठाया.
पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच टीम को घर के भीतर से कुछ ऐसे बेहद महत्वपूर्ण और ठोस सबूत हाथ लगे हैं, जिनसे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि परिवार के मुखिया ने ही पहले अपने अन्य परिजनों को जहर दिया और उसके बाद खुद भी जहर का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. हालांकि, परिवार के सदस्यों को किस प्रकार का और कौन सा जहर दिया गया था, इसकी वास्तविक पुष्टि विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह साफ हो पाएगी.
डॉक्टर के बयान और पुलिस का कड़ा रुख
इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उन दावों को सिरे से खारिज किया है जिनमें नूडल्स खाने से मौत होने की बात कही जा रही थी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जो डॉक्टर यह कह रहे हैं कि यह मौत नूडल्स खाने से नहीं हो सकती, वे पेशेवर डॉक्टर नहीं हैं या इस मामले की तकनीकी बारीकियों से अनजान हैं. फिलहाल नोएडा पुलिस सभी एंगल से इस हाई-प्रोफाइल मामले की बारीकी से जांच कर रही है और फॉरेंसिक टीम के साक्ष्यों के आधार पर बहुत जल्द इस घटना से जुड़े हर एक रहस्य से आधिकारिक तौर पर पर्दा उठाया जाएगा.
About the Author

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

