• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UP LT Grade Teacher Result: यूपीपीएससी ने जारी किया एलटी ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट, पुरुष वर्ग में 151 सीटें खाली

Admin by Admin
October 18, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
UP LT Grade Teacher Result: यूपीपीएससी ने जारी किया एलटी ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट, पुरुष वर्ग में 151 सीटें खाली


Last Updated:October 17, 2026, 20:55 IST

UPPSC Teacher Bharti Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. पुरुष 206 में से 55 और महिला शाखा में 163 पदों पर चयन हुआ है. पुरुष वर्ग में योग्य अभ्यर्थी न मिलने से 151 सीटें खाली रह गई हैं, जिन्हें कैरी फॉरवर्ड कर दिया गया है. अन्य कैटेगरी का रिजल्ट द्वितीय प्रश्न पत्र के बाद आएगा. आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने यह जानकारी दी है.

UPPSC ने जारी किया एलटी ग्रेड मुख्य परीक्षा का रिजल्ट, पुरुष की 151 सीटें खालीZoom

एलटी ग्रेड 2025 टीचर के नतीजे घोषित. (तस्वीर के लिए एआई की मदद ली गई है)

UP LT Grade Teacher Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी- एलटी ग्रेड के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पुरुष शाखा में 55 और महिला शाखा में 163 यानी कुल 218 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. आयोग द्वारा अलग-अलग ग्रुपों और कैटेगरी के सापेक्ष यह रिजल्ट जारी किया गया है, जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है, वहीं कुछ श्रेणियों में सीटें खाली रह जाने पर चर्चा भी शुरू हो गई है.

आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पहली कैटेगरी में सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी पुरुष शाखा के कुल 206 विज्ञापित पदों के मुकाबले केवल 55 अभ्यर्थियों को ही सफल घोषित किया गया है. हैरानी की बात यह है कि इस कैटेगरी में योग्य और उपयुक्त अभ्यर्थी न मिलने के कारण विभिन्न श्रेणियों की कुल 151 सीटें खाली रह गई हैं. आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन रिक्त सीटों को आगे की प्रक्रिया के लिए ‘कैरी फॉरवर्ड’ कर दिया गया है. इसके विपरीत, महिला शाखा में स्थिति पूरी तरह संतोषजनक रही, जहां कुल 163 पदों के सापेक्ष पूरे 163 अभ्यर्थियों को आयोग ने सफल घोषित किया है.

द्वितीय प्रश्न पत्र के बाद आएगा अन्य कैटेगरी का परिणाम

दूसरी और तीसरी कैटेगरी प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक एलटी ग्रेड (विशिष्ट अध्यापक) स्पर्श दृष्टि बाधित विद्यालय और संकेत मूक बधिर विद्यालय के लिए मुख्य परीक्षा के दो प्रश्न पत्र निर्धारित हैं. इनमें से द्वितीय प्रश्न पत्र का आयोजन अभी होना शेष है. आयोग के अधिकारियों के अनुसार, इन श्रेणियों में दूसरे प्रश्न पत्र की परीक्षा संपन्न होने के बाद नियमानुसार अंतिम रिजल्ट घोषित किया जाएगा. इसके अलावा, आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों के श्रेणीवार प्राप्तांक और कट-ऑफ अंक ग्रुप दो और तीन का अंतिम परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे.

लंबी प्रक्रिया के बाद आया परीक्षा परिणाम

गौरतलब है कि यूपी लोक सेवा आयोग ने सहायक अध्यापक (पुरुष व महिला शाखा) का यह विज्ञापन 28 जुलाई 2025 को जारी किया था. इसके तहत गृह विज्ञान विषय की प्रारंभिक परीक्षा 21 दिसंबर 2025 को आयोजित हुई थी, जिसमें 55,475 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था. इसके बाद 18 फरवरी 2026 को प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर 2,784 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था, जिसकी मुख्य परीक्षा 16 मई 2026 को संपन्न हुई थी. आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि इस संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) 2005 के तहत दिए गए किसी भी प्रार्थना पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

October 17, 2026, 20:55 IST



Source link

Views: 20
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

‘जेलर 2’ ने डंके की चोट पर लूट लिया बॉक्स ऑफिस, तीसरे दिन कमाई में बंपर उछाल, 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

Next Post

संगीतकार देवा के निधन पर इमोशनल हुए एआर रहमान, बयां किए जज्बात- ‘आत्मा में रची-बसी हैं धुनें’

Next Post
संगीतकार देवा के निधन पर इमोशनल हुए एआर रहमान, बयां किए जज्बात- ‘आत्मा में रची-बसी हैं धुनें’

संगीतकार देवा के निधन पर इमोशनल हुए एआर रहमान, बयां किए जज्बात- 'आत्मा में रची-बसी हैं धुनें'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement