• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर आएगी ‘धूड़’, राजस्थानी सिनेमा को मिलेगी नई पहचान? जानिए फिल्म का जोधपुर कनेक्शन

Admin by Admin
October 17, 2026
in मनोरंजन
0
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर आएगी ‘धूड़’, राजस्थानी सिनेमा को मिलेगी नई पहचान? जानिए फिल्म का जोधपुर कनेक्शन


Last Updated:October 17, 2026, 13:53 IST

Dhoodh Movie Release Date: राजस्थानी सिनेमा को देशभर में नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से फिल्म ‘धूड़’ 23 अक्टूबर 2026 को रिलीज होने जा रही है. फिल्म को 100 से अधिक शहरों के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा. इस रिलीज से राजस्थानी क्षेत्रीय सिनेमा को व्यापक दर्शकों तक पहुंचने का अवसर मिल सकता है. फिल्म का जोधपुर से भी खास नाता जुड़ा है.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर: राजस्थान की माटी, मायड़ भाषा और यहां की संस्कृति की अपनी एक अलग पहचान है. इसी पहचान को अब बड़े पर्दे के जरिए देशभर तक पहुंचाने की तैयारी है. राजस्थानी भाषा में बनी फिल्म ‘धूड़’ आगामी 23 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म को सौ से अधिक शहरों में प्रदर्शित करने की योजना है. राजस्थानी सिनेमा के लिए इसे एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, वहीं जोधपुर से इस फिल्म का जुड़ाव भी इसे खास बनाता है. फिल्म के जरिए राजस्थान के ग्रामीण जीवन, रेगिस्तानी परिवेश और यहां की सांस्कृतिक विरासत को देशभर के दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा.

राजस्थानी सिनेमा को व्यापक पहचान दिलाने के उद्देश्य से तैयार की गई फिल्म ‘धूड़’ अपनी भाषा और स्थानीय परिवेश के कारण चर्चा में है. आनंद सिंह चौहान के लेखन और निर्देशन में बनी इस फिल्म को देशभर के सौ से अधिक शहरों में प्रदर्शित करने की तैयारी है फिल्म की टीम का उद्देश्य राजस्थानी भाषा में कही गई कहानी को बड़े पर्दे के माध्यम से अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचाना है. करीब चार दशक बाद राजस्थानी फिल्म को देशभर के सिनेमाघरों में व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने की इस पहल को क्षेत्रीय सिनेमा के लिए अहम माना जा रहा है.

यशपाल शर्मा और अलका अमीन समेत कई कलाकार निभाएंगे अहम भूमिका
फिल्म धूड़ में यशपाल शर्मा, अलका अमीन और भवानी सिंह चौहान प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे. इनके साथ विवेक पारीक, प्रवीण चौधरी और वानिकी त्यागी भी अभिनय करते दिखाई देंगे.फिल्म में राजस्थान के ग्रामीण जीवन, रेगिस्तानी परिवेश और स्थानीय संस्कृति को प्रमुखता से दर्शाया गया है. फिल्म का लेखन और निर्देशन आनंद सिंह चौहान ने किया है, जबकि छायांकन अशोक मीणा ने संभाला है. इसके निर्माता समर जैन, नरेंद्र कृष्णिया, मुकेश पारीक, डी. एस. चौहान और अभिषेक चोपड़ा हैं. फिल्म के प्रस्तुतकर्ता कलाम एकेडमी और समर जैन हैं. संगीत एवं मूल ध्वनि संयोजन मेहुल सुरती ने तैयार किया है.

23अक्टूबर को रिलीज होगी ‘धूड़’, राजस्थानी सिनेमा को नई पहचान की उम्मीद
फिल्म ‘धूड़’ 23 अक्टूम्बर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सौ से अधिक शहरों तक पहुंचने की तैयारी के साथ फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि यह राजस्थानी भाषा और संस्कृति को व्यापक दर्शक वर्ग से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी. अपनी मायड़ भाषा में बनी फिल्म के जरिए राजस्थान की माटी, यहां के जनजीवन और सांस्कृतिक विरासत को बड़े पर्दे पर देखने का अवसर मिलेगा. अब दर्शकों की निगाहें फिल्म की रिलीज पर टिकी हैं. ‘धूड़’ की देशव्यापी रिलीज राजस्थानी सिनेमा के लिए नए अवसर खोल सकती है और क्षेत्रीय कहानियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है.

About the Author

authorimg

Jagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

October 17, 2026, 13:53 IST



Source link

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

दिवाली से पहले हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, लखनऊ एयरपोर्ट से पटना-मुंबई जाने के लिए बढ़ेंगी 40 फ्लाइट्स

Next Post

कानपुर नकली सीमेंट सिंडिकेट: नामी ब्रांड्स के नाम पर बेचीं लाखों बोरियां, सीएम ग्रिड और लखनऊ एयरपोर्ट तक सप्लाई के आरोप से मचा बवाल

Next Post
कानपुर नकली सीमेंट सिंडिकेट: नामी ब्रांड्स के नाम पर बेचीं लाखों बोरियां, सीएम ग्रिड और लखनऊ एयरपोर्ट तक सप्लाई के आरोप से मचा बवाल

कानपुर नकली सीमेंट सिंडिकेट: नामी ब्रांड्स के नाम पर बेचीं लाखों बोरियां, सीएम ग्रिड और लखनऊ एयरपोर्ट तक सप्लाई के आरोप से मचा बवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement