Last Updated:
Varanasi SBI Bank Shooting: वाराणसी के क्राइस्ट नगर स्थित एसबीआई बैंक शाखा के अंदर गोली चलने से एक महिला कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गई है. जौनपुर के संजीव शुक्ला ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर बैंक में प्रवेश से पहले सुरक्षा गार्ड के पास जमा कराई थी, इसके बावजूद यह गोली चल गई. घटना के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई.घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बैंक में गोली चले से घायल महिला कर्मचारी अनुराधा का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
Varanasi SBI Bank Shooting News: वाराणसी में एक एसबीआई बैंक के ब्रांच में गोली चलने से अफरातफरी मच गई. क्राइस्ट नगर स्थित एसबीआई बैंक अचानक हुई फायरिंग की घटना में बैंक की महिला कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गई. खून से लथपथ हालत में घायल महिला को तुरंत आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. ताजुब्ब की बात ये है कि जिस शख्स की बंदूक थी, उसने बैंक में प्रवेश से पहले गार्ड के पास अपना हथियार जमा करवा दिया था. अब सवाल उठ रहे हैं कि बंदूक से गोली कैसे चली?
शुरुआती जांच में सामने आया है कि बैंक के अंदर चली यह गोली जौनपुर के एक खाताधारक संजीव शुक्ला की लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि बैंक नियमों के मुताबिक खाताधारक ने बैंक में प्रवेश करने से पहले अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर सुरक्षा गार्ड के पास जमा करा दी थी. इसके बावजूद बैंक परिसर के भीतर रिवॉल्वर से गोली चल जाने की इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए गंभीर सवाल
बैंक जैसी अति-सुरक्षित मानी जाने वाली संस्था के अंदर इस तरह सरेआम गोली चलने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आ गई. भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बैंक परिसर की बारीकी से छानबीन की. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या यह कोई तकनीकी लापरवाही थी, रिवॉल्वर हैंडलिंग के दौरान कोई हादसा हुआ या इसके पीछे कोई अन्य साजिश थी.
जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति
फिलहाल घायल महिला कर्मचारी का अस्पताल में डॉक्टरी देखरेख में इलाज चल रहा है, और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है. पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ मौके पर मौजूद गार्ड, खाताधारक संजीव शुक्ला और अन्य बैंक कर्मियों से पूछताछ कर रही है.
About the Author

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

