Last Updated:
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है. 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में यह फिल्म रिलीज होने जा रही है. अब इस मेगा-बजट फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि मेकर्स दिवाली पर ग्रैंड रिलीज से ठीक एक दिन पहले यानी 4 नवंबर को देशभर में लगभग 300 पेड प्रिव्यू शो आयोजित करने जा रहे हैं.
‘रामायण’ को लेकर मेकर्स ने बनाया तगड़ा प्लान. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)
नई दिल्ली. साल 2026 की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे बड़े सितारों से सजी इस मेगा बजट फिल्म को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है. खबरों की मानें तो 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आधिकारिक दस्तक देने से पहले मेकर्स फिल्म के सैकड़ों पेड प्रिव्यू शोज आयोजित करने की तैयारी में हैं. इसका मतलब है कि फैंस को ग्रैंड रिलीज से पहले ही बड़े पर्दे पर यह फिल्म देखने का मौका मिल सकता है.
‘रामायण’ के न्यू पोस्ट ने फैंस की बढ़ाई एक्साइटमेंट
नितेश तिवारी ने संभाली निर्देशन की कमान
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस एपिक फिल्म में रणबीर प्रभु श्रीराम, साई पल्लवी मां सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं. इनके अलावा सनी देओल हनुमान के रोल में हैं और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे. यह फिल्म दो भागों में आ रही है और इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में गिना जा रहा है. फिल्म के वीएफएक्स का जिम्मा ऑस्कर विजेता कंपनी DNEG के पास है, जबकि इसका संगीत एआर रहमान और हान्स जिमर ने मिलकर तैयार किया है.
About the Author

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
