• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘एनिमल’ में रणबीर की या ‘धुरंधर में रणवीर की? किसकी एक्टिंग हैं जबरदस्त, सलमान खान ने जवाब देकर जीता दिल

Admin by Admin
October 14, 2026
in मनोरंजन
0
‘एनिमल’ में रणबीर की या ‘धुरंधर में रणवीर की? किसकी एक्टिंग हैं जबरदस्त, सलमान खान ने जवाब देकर जीता दिल


Last Updated:October 14, 2026, 22:09 IST

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने रणबीर कपूर और रणवीर सिंह की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है. करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के नए सीजन के प्रीव्यू में सलमान दोनों एक्टर्स की खूबियां बताते नजर आए. जब उनसे रणबीर की ‘एनिमल’ और रणवीर की ‘धुरंधर’ में से बेहतर परफॉर्मेंस चुनने को कहा गया, तो उन्होंने किसी एक का नाम लेने से इनकार कर दिया. सलमान ने कहा कि दोनों शानदार एक्टर हैं और उनकी एक्टिंग का अंदाज भी एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

रणबीर कपूर या रणवीर सिंह, सलमान ने बताया दोनों में कौन हैं शानदार एक्टरZoom

सलमान ने फिर जीता दिल (फोटो साभार: Instagram@jiohotstar)

नई दिल्ली. बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही करण जौहर के मशहूर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के नए और आखिरी सीजन में नजर आएंगे. शो के इस एपिसोड का प्रीव्यू बुधवार को रिलीज किया गया. इसमें सलमान खान नई पीढ़ी के एक्टर्स की तारीफ करते दिखे. उन्होंने रणबीर कपूर और रणवीर सिंह की एक्टिंग की जमकर तारीफ की और कहा कि दोनों शानदार कलाकार हैं.

करण जौहर के टॉक शो के अंतिम सीजन ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि सलमान खान इंडियन सिनेमा के सबसे पसंदीदा सुपरस्टार्स में से एक क्यों हैं. करण जौहर के फेमस काउच पर उनके सामने बैठकर, सलमान ने शो के आखिरी सीजन की शुरुआत स्वैग से भरे अपने खास अंदाज, मस्ती और चार्म से भरी मौजूदगी के साथ की है. लेकिन जिस बात ने मजाक-मस्ती और पुरानी बातों से भी ज्यादा सभी का ध्यान खींचा वह है, साथी कलाकारों के लिए उनकी सराहना और अच्छा बिहेवियर जिसने दिल जीत लिया है.

‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के अभिनय की भी तारीफ की

शो के दौरान करण जौहर ने सलमान से रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ और रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ में उनके अभिनय के बारे में पूछा. करण ने जानना चाहा कि दोनों में से किसकी परफॉर्मेंस उन्हें ज्यादा पसंद आई. इस पर सलमान ने किसी एक का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि दोनों ही स्टार एक्टिंग के मामले में एक दूसरे को टक्कर देते हैं. उनकी एक्टिंग की तुलना नहीं की जा सकती. क्योंकि दोनों का अंदाज अलग है.दोनों ने अलग-अलग तरह से परफॉर्मेंस दी है.एक में जबरदस्त एनर्जी है, तो दूसरे के अभिनय में गहराई है. दोनों के एक्टिंग करने का तरीका अलग है.”

सलमान ने ऐसे की थी ‘कुछ कुछ होता है’ में एंट्री

‘कॉफी विद करण’ के इस एपिसोड में सलमान खान और करण जौहर ने फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ से जुड़ा एक पुराना किस्सा भी साझा किया. करण ने बताया कि फिल्म में सपोर्टिंग रोल के लिए कई बड़े एक्टर्स ने मना कर दिया था. इसके बाद सलमान इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए तैयार हुए थे.करण ने उस मुलाकात को याद करते हुए बताया कि सलमान ने उनसे कहा था, “तुम काफी लोगों के पास जा चुके हो. कल आकर मुझे फिल्म की कहानी सुनाओ.  इसके बाद करण सलमान के घर पहुंचे और उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई. खास बात यह थी कि सलमान ने पूरी कहानी सुने बिना ही फिल्म के लिए हामी भर दी थी.इतना ही नहीं, करण ने सलमान को यह भी बताया था कि इस खास भूमिका के लिए उन्हें कोई फीस नहीं मिलेगी. इसके बावजूद सलमान फिल्म में काम करने के लिए राजी हो गए.

एक्साइटेड हैं फैंस (फोटो साभार: Instagram@jiohotstar)

फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग के दौरान हुई थी गड़बड़ी

सलमान और करण ने फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के क्लाइमैक्स की शूटिंग से जुड़ा एक और दिलचस्प किस्सा भी सुनाया. उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान कैमरा ऑपरेटर ने गलती से पूरा सीक्वेंस स्लो मोशन में शूट कर लिया था. इस वजह से पूरी शूटिंग दोबारा करनी पड़ी. ऐसे में सलमान ने भी पूरा सहयोग किया. उन्होंने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग एक दिन के लिए आगे बढ़ा दी, ताकि ‘कुछ कुछ होता है’ के क्लाइमैक्स को दोबारा शूट किया जा सके.सलमान खान की इस बातचीत में जहां रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के अभिनय की तारीफ देखने को मिली, वहीं करण जौहर के साथ उनकी पुरानी यादों ने भी शो के इस एपिसोड को खास बना दिया.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 14, 2026, 22:09 IST





Source link

Views: 5
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. टैंकर की कतारों से मिली मुक्ति, घर में नल से पानी पहुंचने पर ग्रामीण खुश

Next Post

सोनभद्र. 17 एवं 24 अक्टूबर को जनपद सोनभद्र के सभी मतदेय स्थलों पर लगेंगे विशेष कैम्प

Next Post

सोनभद्र. 17 एवं 24 अक्टूबर को जनपद सोनभद्र के सभी मतदेय स्थलों पर लगेंगे विशेष कैम्प

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement