Last Updated:
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में रामलीला कमिटी के हिसाब-किताब को लेकर हुए विवाद में एक शख्स ने लाइसेंसी राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो सगे भाई और एक 15 साल का लड़का शामिल है. नाबालिग लड़का दुकान पर से काम कर के घर लौट रहा था, तभी वह भी फायरिंग की चपेट में आ गया.
पीलीभीत में ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन की मौत.
पीलीभीतः उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में रामलीला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर जमकर फायरिंग हुई. इस घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया. मृतकों की पहचान 30 वर्षीय अंकित गुप्ता, 32 वर्षीय मोहित गुप्ता और वर्षीय कुनाल श्रीवास्तव के रूप में हुई है. वहीं घायल रोज गुप्ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गोलीबारी की घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर एएसपी हिमांशु गौरव सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया.
हिसाब-किताब को लेकर पुरानी रंजिश बताई गई
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के अमरिया कस्बे निवासी अंकित गुप्ता पुत्र नरेश गुप्ता और दूसरे पक्ष के कौशन गुप्ता के बीच रामलीला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर पुरानी रंजिश बताई जा रही है. इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से तनातनी चल रही थी. सोमवार को एक संगठन की बैठक के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो हई. बैठक समाप्त होने के बाद कौशल गुप्ता के घर के बाहर विवाद फिर शुरू हो गया.
लाइसेंसी राइफल से की ताबड़तोड़ फायरिंग
आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर कौशल गुप्ता की तरफ से लाइसेंसी राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई. गोलीबारी में अंकित गुप्ता और उसके भाई मोहित गुप्ता को गोली लग गई. इस दौरान वहां से गुजर रहा 15 वर्षीय कुनाल श्रीवास्तव भी फायरिंग की चपेट में आ गया. कुनाल कस्बे की एक किताब की दुकान पर काम करता था. वह काम ख्तम करने के बाद घर लौट रहा था, तभी उसे गोली लग गई.
दो की मौके पर मौत हो गई
इस घटना में रोज गुप्ता भी घायल हो गया. गोली लगने से अंकित गुप्ता और कुनाल श्रीवास्तव की मौके पर मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल मोहित गुप्ता को उपचार के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पुलिस रामलीला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर चल रहे विवाद, घटना के पूरे घटनाक्रम और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है. मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है.
About the Author

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें

