Last Updated:
Today Asian Games medal India LIVE 2026: नमस्ते न्यूज18 हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. आज 30 सितंबर को भारतीय एथलीट्स एशियन गेम्स में अपने मेडल्स बढ़ाने के लिए पसीना बहा रहे हैं. मैं अंशुल तलमले हूं और आपको इस लाइव आर्टिकल में भारत को मिलने वाले मेडल्स और उन्हें जीतने वाले प्लेयर्स के बारे में सारी जानकारी देता रहूंगा.
महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड पर निशाना साधा
आईची-नागोया: जापान में जारी एशियन गेम्स 2026 का आज 12वां दिन है. भारतीय टीम ने दिन की शुरुआत होते ही सुबह-सुबह सातवां गोल्ड जीत लिया. महिला तीरंदाजी टीम ने फाइनल में चीन को हराते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया. आज भारतीय टीम स्क्वॉश, कुश्ती, बॉक्सिंग और हॉकी जैसे खेलों में पदक जीतने के लिए पूरा दमखम लगा रही है.
भारत को मिला सातवां गोल्ड
भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को हराते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क में ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनीपार्थी और पृथिका प्रदीप की भारतीय टीम ने चीन को मुकाबले में कहीं टिकने ही नहीं दिया. इससे पहले दक्षिण कोरिया को 234-233 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने 2023 में हांगझोउ में हुए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था.
एथलेटिक्स में भारत ने जीते 24 मेडल
भारत ने 2026 एशियाई खेलों में एथलेटिक्स में अपने अभियान का अंत 24 पदक के साथ किया जिसमें एक स्वर्ण, नौ रजत और 14 कांस्य पदक शामिल थे. हांगझोऊ में 2022 खेलों में भारत ने एथलेटिक्स में छह स्वर्ण, 14 रजत और नौ कांस्य समेत 29 पदक जीते थे.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ें

