Last Updated:
Ayodhya ki local news : अयोध्या से जगन्नाथ पुरी के बीच सीधी ट्रेन चलाने की मांग को लेकर संतों का प्रतिनिधिमंडल सक्रिय हो गया है. संतों की इस मांग पर रेल मंत्री ने आश्वासन दिया कि मंत्रालय जल्द ही इस पर निर्णय लेगा. लोकल 18 से हनुमानगढ़ी के पुजारी देवेश बताते हैं कि अयोध्या आने और यहां से जगन्नाथ पुरी जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन सीधी ट्रेन न होने से उन्हें यात्रा के दौरान काफी दिक्कत होती है. संतों ने इस मांग को लेकर प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और अयोध्या के सांसद को पत्र भेजा है. पुरी के सांसद को भी इस मांग के बारे में बताया गया है. अयोध्या के रहने वाले रुचि कुमार कहते हैं कि यह मांग हम लोग बहुत पहले से करते आ रहे हैं.
अयोध्या. राम नगरी अयोध्या से जगन्नाथ पुरी और जगन्नाथ पुरी से अयोध्या पहुंचने का सफर आसान होने वाला है. संत समाज अयोध्या से जगन्नाथ पुरी तक सीधी रेल सेवा की मांग कर रहे हैं. अयोध्या से जगन्नाथ पुरी के बीच सीधी ट्रेन चलाने की मांग को लेकर संतों का प्रतिनिधिमंडल सक्रिय हुआ है. श्री रामेष्ट धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट की अगुवाई में संतों का कहना है कि दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच सीधी ट्रेन शुरू होने से लाखों श्रद्धालुओं को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी. संतों ने इसके लिए एक पत्र भी दिया है, जिस पर रेल मंत्री ने तत्काल प्रभाव से संज्ञान लिया और आश्वासन भी दिया कि इस विषय में गंभीरता से विचार किया जाएगा. रेल मंत्रालय जल्द ही इस पर निर्णय लेगा.
संतों के मुताबिक अयोध्या और जगन्नाथ पुरी दोनों ही देश के प्रमुख धार्मिक केंद्र हैं. हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या से जगन्नाथ पुरी की यात्रा करते हैं जबकि पुरी से भी श्रद्धालु अयोध्या पहुंचते हैं. वर्तमान में दोनों धार्मिक स्थलों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधी और सुगम कनेक्टिविटी के अभाव में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लोकल 18 से हनुमानगढ़ी के पुजारी देवेश बताते हैं कि अयोध्या की पवित्र भूमि पर हनुमान जी महाराज की कृपा और जगन्नाथ भगवान की प्रेरणा से संतों के मन में यह विचार आया कि दोनों धार्मिक नगरों के बीच सीधी रेल सेवा होनी चाहिए. अयोध्या आने और यहां से जगन्नाथ पुरी जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन उन्हें यात्रा के दौरान पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पाती.
कब तक उम्मीद
देवेश कहते हैं कि अयोध्या से पुरी के बीच न तो रेल कनेक्टिविटी उतनी सुगम है, न ही वायु मार्ग और सड़क मार्ग से श्रद्धालुओं को अपेक्षित सुविधा मिल पाती है. ऐसे में सीधी ट्रेन शुरू होने से धार्मिक यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिल सकती है. संतों ने इस मांग को लेकर प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और अयोध्या के सांसद को पत्र भेजा है. रेल मंत्रालय और पुरी के सांसद को भी इस मांग से अवगत कराया गया है. संतों का कहना है कि संबंधित स्तर पर इस मांग को लेकर सकारात्मक आश्वासन मिला है. उम्मीद है कि जल्द ही अयोध्या से जगन्नाथ पुरी के बीच सीधी ट्रेन चलाने की दिशा में पहल होगी.
किस-किस को फायदा
संतों ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद देश-विदेश से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है. ऐसे में देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों के बीच बेहतर रेल कनेक्टिविटी धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा दे सकती है. अयोध्या के रहने वाले रुचि कुमार कहते हैं कि यह मांग हम लोग बहुत पहले से कर रहे थे. हम भी चाहते हैं कि अयोध्या और जगन्नाथ पुरी की यात्रा सुगम हो. विकास गुप्ता बताते हैं कि सीधी रेल सेवा शुरू होने से अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ेगी और यहां के व्यापार में भी नया आयाम देखने को मिलेगा.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ें

