• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

जब आधी रात को कुशीनगर में टूट गया बांध, उसी वक्त एक्टिव हो गए सीएम योगी, राहत-बचाव कार्य जारी

Admin by Admin
September 29, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
जब आधी रात को कुशीनगर में टूट गया बांध, उसी वक्त एक्टिव हो गए सीएम योगी, राहत-बचाव कार्य जारी


Last Updated:September 29, 2026, 05:38 IST

Kushinagar Flood News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नारायणी नदी पर बना तटबंध टूट गया. इसके चलते अचानक से आसपास के इलाकों में पानी भरने लगा. वहीं जैसे ही इस घटना की जानकारी सीएम योगी को मिली, वह तुरंत एक्टिव हो गए और अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य के निर्देश दिए.

जब आधी रात को कुशीनगर में टूट गया बांध, उसी वक्त एक्टिव हो गए सीएम योगीZoom

कुशीनगर में नारायणी नदी का कहर जारी.

कुशीनगरः उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में देर रात नारायणी नदी का कहर सामने आया. अचानक से ततवा टोला के पास एपी तटबंध टूट गया. वहीं बांध टूटने की जानकारी मिलते ही देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्टिव हो गया. मुख्यमंत्री ने गोरखपुर कमिश्नर, एडीजी और कुशीनगर डीएम से तत्काल पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है. मुख्यमंत्री योगी ने ग्रामीणों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी के निर्देश पर प्रशासन-पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुट गई हैं. NDRF और SDRF की टीमों को भी मौके पर पहुंचकर व्यापक स्तर पर बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं. ततवा टोला के पास बांध टूटने के बाद प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य तेज कर दिया गया है. मुख्यमंत्री देर रात तक पल-पल की स्थिति की जानकारी लेते रहे और अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश दिए.

आधी रात को कुशीनगर पर टूटा कहर
तमकुहीराज तहसील के ततवा टोला के चैन पट्टी, जवहीं माली एहतमाली के पास नारायणी नदी का एपी तटबंध टूट गया, जिससे तेजी से पानी गांवों की तरफ बढ़ने लगा. तटबंध टूटने की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. अभी तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पहले ही प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया है. बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे नारायणी नदी का जलस्तर घटकर करीब 2 लाख 54 हजार क्यूसेक पहुंच गया था.

कैसे टूट गया एपी तटबंध
जलस्तर कम होने के बाद नदी में कटान तेज होने और तटबंध में बने रेट होल और लगातार हो रहे सीपेज के चलते ए पी तटबंध टूट गया. तटबंध टूटने के बाद करीब एक दर्जन गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. प्रभावित इलाकों में प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. NDRF और SDRF की टीमों को भी सक्रिय कर मौके पर पहुंचने और व्यापक स्तर पर बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात ही घटना का संज्ञान लिया.

सीएम योगी ने लापरवाही नहीं बरतने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर मंडलायुक्त, एडीजी और कुशीनगर के जिलाधिकारी से तत्काल पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित ग्रामीणों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और राहत-बचाव कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं. सीएम के निर्देश के बाद प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर सक्रिय हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देर रात तक पल-पल की स्थिति की जानकारी लेते रहे और अधिकारियों को प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए.

बंधे से कई लोग गिरे नीचे
फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित निकालना और तटबंध टूटने से प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य को तेज करना है. रात में हुई कटान के बाद बंधे पर पहुंचे तमकुहीराज के पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू , सेवरही थानाध्यक्ष मनोज वर्मा सहित कई लोग बंधे पर चलने के दौरान अचानक कटान हुई और लोग नीचे गिर पड़े. किसी तरह से लोगों को बाहर निकाला गया.

About the Author

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

Location :

Kushinagar,Kushinagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 29, 2026, 05:33 IST





Source link

Post Views: 4
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

Who is Esha Singh shooting: मनु भाकर नहीं, 21 साल की ईशा सिंह ने दिलाया भारत को मेडल, कौन हैं नई पोस्टर गर्ल?

Next Post

पवन पुत्र की कृपा से बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘हनुमान अंश’, 52वें दिन कमाई में जबरदस्त उछाल, कमाई 400 करोड़ पार

Next Post
पवन पुत्र की कृपा से बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘हनुमान अंश’, 52वें दिन कमाई में जबरदस्त उछाल, कमाई 400 करोड़ पार

पवन पुत्र की कृपा से बॉक्स ऑफिस पर छाई 'हनुमान अंश', 52वें दिन कमाई में जबरदस्त उछाल, कमाई 400 करोड़ पार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.