• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

झालावाड़ में छात्रा की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर दिलाई खेल भावना की शपथ

Admin by Admin
September 28, 2026
in खेल
0
झालावाड़ में छात्रा की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर दिलाई खेल भावना की शपथ

[ad_1]

Last Updated:September 28, 2026, 15:02 IST

Jhalawar Football Competition: झालावाड़ के राजकीय संकुल स्टेडियम में 70वीं राज्य स्तरीय स्कूली छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता की शुरुआत की और खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई. हालांकि उद्घाटन कार्यक्रम में अतिथियों के देरी से पहुंचने के कारण खिलाड़ी छात्राओं को तेज धूप में इंतजार करना पड़ा. प्रतियोगिता में 41 जिलों और 2 खेल अकादमियों की 80 से अधिक टीमें शामिल हैं.

ख़बरें फटाफट

झालावाड़ में 17-19 वर्ष छात्रा वर्ग की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरूZoom

झालावाड़ के राजकीय संकुल स्टेडियम में 70वीं राज्य स्तरीय स्कूली छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

झालावाड़: झालावाड़ मे आज से 70वीं राज्य स्तरीय स्कूली छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हो गया. झालावाड़ के राजकीय  संकुल स्टेडियम में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण कर 17-19 वर्ष छात्रा वर्ग की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया.

लेकिन उद्घाखेलटन समारोह में कार्यक्रम के पहले दिन ही शिक्षा विभाग की लचर कार्यशैली और अव्यवस्था नजर आई. जहां उद्घाटन कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि ही करीब सवा घंटे देरी से कार्यक्रम में पहुंचे. ऐसे में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई टीमों की खिलाड़ी छात्राएं तेज धूप में आसमान के नीचे खेल मैदान मे बेहाल होती रही. लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया. निर्धारित कार्यक्रम के करीब डेढ़ घंटे देरी से आमंत्रित अतिथि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे इसके बाद शुभारंभ कार्यक्रम शुरू हो पाया.

सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने का भी आह्वान किया
बाद मे जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया. उन्होंने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता की औपचारिक घोषणा की और खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाकर सभी टीमों के मार्च पास्ट की सलामी ली. इस मौके पर जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी पूरे उत्साह और ईमानदारी के साथ मैदान में उतरें, जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें, लेकिन साथ ही झालावाड़ के लोगों का दिल जीतकर यहां से लौटें. उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिलना पूरे झालावाड़ जिले के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता के साथ-साथ झालावाड़ के ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को देखने और जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने का भी आह्वान किया.

बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे
गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 41 जिलों एवं 2 खेल अकादमियों की 80 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें लगभग 1400 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गपुरा, शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसडी मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह मीणा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं आयोजन से जुड़े शारीरिक शिक्षक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.

About the Author

authorimg

Jagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ें

Location :

Jhalawar,Rajasthan

First Published :

September 28, 2026, 15:02 IST

[ad_2]

Source link

Views: 35
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

‘सुनीता अकेले गई थी हनीमून पर’, अनिल कपूर ने सालों बाद खोला बड़ा राज, शादी से पहले पत्नी ने रखी थी यह शर्त

Next Post

ओल्‍ड पेंशन स्‍कीम: ज‍िसने भी चला ये दांव, वो हार गया चुनाव, अब अख‍िलेश यादव उसी खेल में उतरे

Next Post
ओल्‍ड पेंशन स्‍कीम: ज‍िसने भी चला ये दांव, वो हार गया चुनाव, अब अख‍िलेश यादव उसी खेल में उतरे

ओल्‍ड पेंशन स्‍कीम: ज‍िसने भी चला ये दांव, वो हार गया चुनाव, अब अख‍िलेश यादव उसी खेल में उतरे

Related Posts

  • रिलीज से एक दिन पहले फिल्म को रुकवाने HC पहुंचे पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली, अदालत ने दिया झटका; क्या है पूरा मामला, Ncr Hindi News रिलीज से एक दिन पहले फिल्म को रुकवाने HC पहुंचे पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली, अदालत ने दिया झटका; क्या है पूरा मामला, Ncr Hindi News
  • पीवी सिंधू का फ्रेंच ओपन फाइनल में सपना टूटा, दक्षिण कोरिया की आन से यंग ने जीता खिताब, Sports Hindi News पीवी सिंधू का फ्रेंच ओपन फाइनल में सपना टूटा, दक्षिण कोरिया की आन से यंग ने जीता खिताब, Sports Hindi News
  • Asian Para Games में 2 भारतीय खिलाड़ियों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीते गोल्ड मेडल; देश को मिले 100 पदक, Sports Hindi News Asian Para Games में 2 भारतीय खिलाड़ियों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीते गोल्ड मेडल; देश को मिले 100 पदक, Sports Hindi News
  • दिग्गज पंकज आडवाणी ने जीता 29वां विश्व खिताब, विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप फाइनल में इंग्लैंड के रॉब हॉल को हराया, Sports Hindi News दिग्गज पंकज आडवाणी ने जीता 29वां विश्व खिताब, विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप फाइनल में इंग्लैंड के रॉब हॉल को हराया, Sports Hindi News
  • एशियाई पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 30 गोल्ड सहित जीते 114 मेडल, Sports Hindi News एशियाई पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 30 गोल्ड सहित जीते 114 मेडल, Sports Hindi News
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement