Last Updated:
Brajesh Pathak E Rickshaw Statement : भारत टैक्सी को ड्राइवर-ओनर मॉडल पर आधारित कैब सेवा के तौर पर लॉन्च कार्यक्रम में बोलते हुए ब्रजेश पाठक ने नौकरी और खुद का काम करने के बीच अंतर बताते हुए ड्राइवरों को अपने समय के अनुसार काम करने का उदाहरण दिया. उन्होंने क्या कहा, आइये जानते हैं..
युवाओं को ब्रजेश पाठक की ई रिक्शा चलाने की सलाह..
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का एक बयान काफी चर्चा बटोर रहा है, जिसमें वह सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवाओं से कहते सुनाई दे रहे हैं कि नौकरी के चक्कर में मत पड़ो, अपना 4 घंटा ई-रिक्शा चलाओ और खूब पैसा कमाओ. इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. 23 सितंबर को लखनऊ में भारत टैक्सी सेवा के शुभारंभ का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. यह सेवा ड्राइवर-ओनर मॉडल पर आधारित है. इसी दौरान उन्होंने ड्राइविंग को नौकरी के विकल्प के तौर पर बताते हुए कहा कि व्यक्ति अपनी गाड़ी चलाकर अपने समय के हिसाब से काम कर सकता है. उन्होंने युवाओं को केवल नौकरी तलाशने के बजाय अपना काम करने की बात कही.
क्या कहा था ब्रजेश पाठक ने?
दरअसल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा था कि ‘नौकरी के चक्कर में मत पड़ो, अपना 4 घंटा चलाओ.’ उन्होंने आगे परिवार के साथ समय बिताने का उदाहरण देते हुए कहा कि दोपहर में बच्चों के साथ समय बिताया जा सकता है और फिर शाम को दोबारा गाड़ी चलाकर कमाई की जा सकती है. उन्होंने कहा कि अपना काम करने में व्यक्ति अपने समय के अनुसार काम कर सकता है. इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि ‘पराधीन सपनेहु सुख नाहीं’ का उल्लेख किया.
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा…
नौकरी के चक्कर में मत पड़ो. अपना 4 घंटा चलाओ, दोपहर में बच्चों के संग रहो. दूसरों के यहां नौकरी करोगे तो बच्चों के पास 2 घंटा बैठ पाओगे? बताओ, बोलो ड्राइवर साहबों.. और सवारी आखिरी में अपने घर के पास वाली लो. क्यों भईया, दो बज गए और खाना खाने का समय हो गया तो अपने घर के पास वाली सवारी ली. घर में दो घंटा बच्चों के साथ खाए, सोए और निकल गए 10 बजे तक के लिए. औन कौन कहा है- ‘पराधीन सपनेहु सुख नाहीं’. सुने हो की नहीं सुने हो. किसी के अधीन रहोगे तो आए नहीं दो बज गए…
आजका युवा देश चलाएगा , रिक्शा चलाने का आपको शौक हो मैं उपहार में आपको भेज देता हूँ – माननीय उप मुख्यमंत्री जी …
#pushpendrasaroj #youngestmpofindia #YouthVoices https://t.co/r5UOaWtcXP

