Last Updated:
Nishant Kumar praise Yogi Adityanath: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार काशी पहुंचे. यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में पूजा-अर्चना की और गंगा आरती में भी शामिल हुए. उन्होंने बाबा विश्वनाथ से बिहार समेत देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की. काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद निशांत ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें काशी की पवित्र धरती पर आने और बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने का अवसर मिला. इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की जमकर प्रशंसा की.
वाराणसी में निशांत कुमार ने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की.
वाराणसी. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने यूपी में एनडीए की जीत की कामना की है और कहा है कि योगी आदित्यनाथ एक बार फिर मुख्यमंत्री बनें, ताकि प्रदेश में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके. इसके साथ ही निशांत ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की है. उन्होंने कहा कि यूपी में एनडीए की जीत होनी चाहिए और योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बनें. निशांत ने योगी के नेतृत्व में प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों को जारी रखने की भी बात कही है.
योगी आदित्यनाथ की तारीफ में क्या बोले निशांत
निशांत कुमार ने योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए उनके दोबारा मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद जताई. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि वे फिर से मुख्यमंत्री बनें और प्रदेश में विकास का क्रम जारी रखें. निशांत कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एनडीए की सरकार भारी बहुमत के साथ है. चुनाव के मद्देनजर उन्होंने कहा कि वह चाहेंगे कि एनडीए को एक बार फिर जनता का भारी समर्थन मिले.
निशांत ने कहा, UP में फिर बने NDA सरकार
निशांत कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है. वहां जो विकास कार्य हुए हैं, वे सबके सामने हैं. उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत हो और योगी आदित्यनाथ फिर से मुख्यमंत्री बनें. इससे यूपी में चल रहे विकास कार्यों को गति मिलती रहेगी.
2027 में होना है उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव 2027 में होना है. राज्य में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार का कार्यकाल चुनाव के साथ पूरा होगा. चुनाव में एनडीए की जीत और योगी की वापसी को लेकर निशांत का बयान ऐसे समय आया है, जब अगले विधानसभा चुनाव की राजनीतिक तैयारियों को लेकर चर्चा जारी है.
बिहार से यूपी तक सियासी मायने
निशांत कुमार का यह बयान ऐसे समय आया है जब 2027 में यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं. बिहार में जदयू और भाजपा का गठबंधन है और केंद्र में भी एनडीए की सरकार है. निशांत के बयान को एनडीए की एकजुटता के तौर पर देखा जा रहा है. बता दें कि हाल ही में कई जेडीयू विधायकों ने निशांत को पार्टी का भविष्य बताया था.
बिहार की कानून-व्यवस्था पर बोले निशांत
बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल पर निशांत कुमार ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था ठीक है. उन्होंने कहा कि जब भी कोई घटना होती है तो प्रशासन और पुलिस की ओर से तत्काल कार्रवाई की जाती है. बता दें कि बिहार में एनडीए के दूसरे सहयोगी चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा ने हाल में ही प्रदेश की सम्राट सरकार पर सवाल उठाए हैं, लेकिन निशांत कुमार के समर्थन ने एनडीए की एकजुटता को ताकत दी है.
About the Author

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…
और पढ़ें

